HomeLife Style

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता संग मजेदार फोटो, कहा- काम पर परिवार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को अपने काम और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। हाल ही में उन

14 साल पहले शाही तरीके से हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी, होटल की बालकनी में किया था प्रपोज
Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने बताया बॉलीवुड का सच, जानिए क्यों नहीं की फिल्में
महज 20 साल की उम्र में सैफ अली खान ने 12 साल बड़ी अमृता सिंह से की थी शादी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते टूट गया था रिश्ता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को अपने काम और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार फोटो शेयर की। इसमें वह पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन संग नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “परिवार काम पर है।” कैप्शन पढ़कर ऐसा लग रहा है कि बच्चन परिवार को एक प्रोजेक्ट मिला है, जिसमें सभी साथ नजर आने वाले हैं। फोटो में जया बच्चन और श्वेता बच्चन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन उनकी चोरी से फोटो क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने गोल्डन शेरवानी पहनी हुई है और सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। वहीं, श्वेता बच्चन और जया बच्चन भी शादी के लिए तैयार हुए नजर आ रहे हैं।