वैवाहिक जीवन के बाद ऐसी हैं रणवीर और दीपिका की जीवन शैली

HomeLife Style

वैवाहिक जीवन के बाद ऐसी हैं रणवीर और दीपिका की जीवन शैली

Ranveer Deepika Life Style ये बात हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियाँ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ साल 14 नवम्बर, 2018 को शादी के ब

बरेली की बर्फी फेम इस एक्ट्रेस को सिंगल रहना है पसंद, बॉलीवुड में अब तक कोई अफेयर नहीं !
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज TV की दुनिया का एक जाना माना नाम है. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी जिन्दगी इतनी भी आसान नहीं थी. मां जन्म से पहले ही उन्हें मार देना चाहती थी.
मदर्स डे पर बेटी संग ऐश्वर्या ने शेयर की अनसीन फोटोज, बेहद क्यूट नजर आईं नन्ही आराध्या

Ranveer Deepika Life Style

ये बात हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियाँ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ साल 14 नवम्बर, 2018 को शादी के बंधन में बंध चुके है| अभी हाल ही में दीपिका ने अपने वैवाहिक जीवन पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब में कहा हैं कि वह इस वैवाहिक जीवन से काफी ज्यादा खुश है और रणवीर सिंह भी काफी अच्छे है| आज हम इन दौनो हस्तियों की जीवन शैली के उपर बात करने वाले हैं|

फिलहाल कमाई और नेट वर्थ दोनों में ही रणवीर दीपिका से काफी आगे हैं लेकिन देखा जाए तो कमाई के मामले में दीपिका भी कुछ ज्यादा कम नहीं है| बता दे, कि दीपिका ने पद्मावत के लिए 12 करोड़ रूपये लिए थे| अगर हम दीपिका की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो वह लगभग 100 करोड़ रूपये हैं वहीँ रणवीर की नेट वर्थ 136 करोड़ रूपये तक है|

वर्तमान में दीपिका फिआमा डी वेल्स, तनिष्क, लक्स, लोरियाल, टिसोर्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट और वोग आई वियर जैसे ब्रांड्स के साथ काम कर रही है| दीपिका एक ब्रांड प्रमोट करने के लगभग 5 करोड़ रुपये तक भी ले लेती है|

Ranveer Deepika Life Style

अगर कमाई की बात करे तो फिलहाल रणवीर सिंह दीपिका से थोड़ा ही आगे है| रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 13 करोड़ तक भी चार्ज कर लेते है| वर्तमान में रणवीर मेक माय ट्रिप, थम्स अप, ड्यूरेक्स और चिंग चानिज जैसे कई बड़े ब्रांड के साथ काम कर रहे है| रणवीर एक ब्रांड को प्रमोट करने का 4 करोड़ तक भी चार्ज कर लेते है|

घर की बात कर तो दीपिका का मुंबई में एक 6 करोड़ का शानदार घर भी है| वहीँ अगर हम रणवीर की बात करे तो उनके पिता भी एक बड़े बिजनेस मैन है जिस वजह से मुंबई में उनके काफी घर है| यही नहीं रणवीर का खुद से लिया हुआ साउथ मुंबई में 8 करोड़ का शानदार घर भी है|

गाड़ियों की बात की जाए तो यह दोनों ही हस्तिया गाडी रखने की काफी ज्यादा शौकीन है| दीपिका के पास 4 गाड़ियाँ हैं जिसमे से रेंज रोवर, ऑडी ए 8, बीएमडब्ल्यू 5 सीरिज और मर्सडीज बेंज है| वहीँ रणवीर की बात करें तो उनके पास बुगाटी, मर्सडीज, रेंज रोवर, ऑडी क्यु 7 जैसी कई लक्जरी गाड़ियाँ है|


जानिए, कैसी हैं अमिताभ की जीवन शैली