मामू अरमान संग खास है तैमूर का बॉन्ड, करीना ने बर्थडे पर शेयर की तस्वीर

HomeLife Style

मामू अरमान संग खास है तैमूर का बॉन्ड, करीना ने बर्थडे पर शेयर की तस्वीर

करीना कपूर के कज‍िन अरमान जैन मालदीव में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर करीना ने बेटे तैमूर के साथ उनके मामा अरमान की एक फोटो

नदिया के पार की “गुंजा”की बेटी हैं उनसे भी ज्यादा खूबसूरत
एक छत के नीचे ऐसे रहता है बच्चन परिवार, सोने-हीरों से लदी हैं भगवान की मूर्तियां, एक दीवार देखकर तो रह जाएंगे हैरान
सुहाना खान ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, दोस्त के संग शेयर की Photos

करीना कपूर के कज‍िन अरमान जैन मालदीव में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर करीना ने बेटे तैमूर के साथ उनके मामा अरमान की एक फोटो शेयर की है। अपने और तैमूर की तरफ से करीना ने अरमान को बर्थडे विश किया है। तस्वीर में अरमान और तैमूर की क्यूट बॉन्ड‍िंग देखी जा सकती है। आइए देखें दोनों की बॉन्ड‍िंग और भी तस्वीरों में।

करीना ने अरमान और तैमूर की ये प्यारी फोटो शेयर की है। इसमें तैमूर म्यूज‍िकल इंस्ट्रूमेंट लेकर बड़े खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उनके मामा अरमान उसके साथ बैठकर उसके इस काम में उसे सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

तैमूर और मामा अरमान की यह फोटो भी उसी वक्त की है, जब तैमूर अपने खेल में मशगूल थे। कुर्ता पैजामा पहने तैमूर इसमें बेहद प्यारे लग रहे हैं।

दोनों के वीड‍ियोज भी काफी वायरल हो चुके हैं। भांगड़ा करते हुए अरमान के साथ तैमूर की एक वीड‍ियो फैंस द्वारा बहुत पसंद की गई थी।