सना खान ने शेयर की वलीमे की तस्वीरें, लाल जोड़े में शरमाती दिखीं नई नवेली दुल्हन

HomeNews

सना खान ने शेयर की वलीमे की तस्वीरें, लाल जोड़े में शरमाती दिखीं नई नवेली दुल्हन

बॉलीवुड से सन्यास ले चुकीं मशहूर अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सना खान के सुर्खियों में रहने की वजह है हाल ही में हुआ उनका निकाह।

ट्रोलिंग पर बोलीं हरभजन की पत्नी गीता बसरा, खराब परफॉर्मेंस पर क्रिकेटर्स की पत्नियां होती हैं सॉफ्ट टारगेट
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर संजना सांघी ने शेयर की बेहद इमोशनल पोस्ट
जब सुशांत सिंह राजपूत की ‘आत्मा’ बुलाई गई

बॉलीवुड से सन्यास ले चुकीं मशहूर अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सना खान के सुर्खियों में रहने की वजह है हाल ही में हुआ उनका निकाह। सना के निकाह ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। सना ने सिंपल तरीके से गुजरात के सूरत में रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया। अब निकाह के बाद सना ने अपने वलीमे की तस्वीरें साझा की हैं।

सना ने निकाह के बाद अपने पति मौलाना मुफ्ती अनस के साथ अपनी तस्वीर साझा की थीं। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन दोनों ने 20 नवंबर को शादी की है। इसके बाद अब सना ने अपने वलीमे की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। साझा किए हुए वीडियो में सना खान लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सना ने इस वीडियो में शरमाती हुई भी नजर आ रही हैं।