ट्रोल ने तापसी पन्नू को बोला- तुझे एक्टिंग तो आती नहीं, मिला करारा जवाब

HomeLife Style

ट्रोल ने तापसी पन्नू को बोला- तुझे एक्टिंग तो आती नहीं, मिला करारा जवाब

एक्ट्रेस का यही अंदाज कई लोगों को रास नहीं आता है। वे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक यूजर ने तापसी की एक

VIDEO: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने Dance Floor पर लगाई आग
प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, फैंस बोले- क्वीन ऑफ हॉलीवुड
प्रेग्नेंसी और सुसाइड करने की उड़ती अफवाहों पर दिया इलियाना डिक्रूज ने अपना रिएक्शन, बोलीं- ‘बहुत दुख होता है

एक्ट्रेस का यही अंदाज कई लोगों को रास नहीं आता है। वे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हाल ही में एक यूजर ने तापसी की एक्टिंग को लेकर तंज कस दिया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक सबसे तगड़ा जवाब खुद तापसी की तरफ से ही आया। तापसी ने उस यूजर की भाषा में ही उसे जवाब दे दिया। एक्ट्रेस ने लिखा- क्या उठा के? क्योंकि मैंने तो स्टैंडर्ड उठा दिया है, लेकिन शायद आपको वो समझ नहीं आ रहा।

तापसी का ये जवाब सभी को हंसने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने बिना कोई अपशब्द बोले उस ट्रोल की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने इससे पहले भी ऐसे ही जवाब देकर कई लोगों को आईना दिखाया है। वैसे आजकल तापसी अपनी फिटनेस की वजह से भी सुर्खियों में चल रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म रश्मि रॉकेट की तैयारी कर रही हैं। वे रोज खूब भाग रही हैं, लगातार वर्कआउट कर रही हैं और खुद को एक एथलीट के रोल में ढालने की कोशिश कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेनिंग की कई फोटोज शेयर की हैं। हाल ही में तापसी ने अपने चोट के निशान भी दिखाए थे। उन्होंने बताया था कि लगातार वर्कआउट की वजह से उनके पैर की मसल्स में चोट आ गई है।