14 साल पहले शाही तरीके से हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी, होटल की बालकनी में किया था प्रपोज

HomeLife Style

14 साल पहले शाही तरीके से हुई थी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी, होटल की बालकनी में किया था प्रपोज

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी की रस्में बच्चन परिवर के प्रतीक्षा

Shweta Tiwari के घर की रौनक देख चौंधिया जाएंगी आंखें, अंदर से दिखता है बेहद खूबसरत !
बरेली की बर्फी फेम इस एक्ट्रेस को सिंगल रहना है पसंद, बॉलीवुड में अब तक कोई अफेयर नहीं !
Amitabh Bachchan ने मुंबई में लिया आलीशान अपार्टमेंट, कीमत है इतने करोड़!

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी की रस्में बच्चन परिवर के प्रतीक्षा बंगले में हुई थीं। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं।
अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या और सलमान खान के अफेयर की चर्चा थी। वहीं अभिषेक और करिश्मा की भी सगाई टूट चुकी थी। ऐसे में दोनों को ही इमोशनली सपोर्ट की जरूरत थी। वैसे तो अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में कई फिल्में कीं लेकिन फिल्म ‘उमराव जान’ के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं।

अभिषेक बच्चन ने 2018 में “साल 2000 में हमने फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में साथ काम किया। उस वक्त हम सिर्फ दोस्त थे। फिल्म ‘कुछ ना कहो’ के दौरान हमारी दोस्ती और गहरी हो गई। तब हम दोस्त से ज्यादा थे। फिल्म ‘उमराव जान’ के दौरान हमने इसे गंभीरता से लिया। उसके बाद मैंने उसे प्रपोज किया और हमने शादी कर ली। अब हमारी एक प्यारी से बेटी आराध्या है।‘

अभिषेक के प्रपोज करने का किस्सा भी काफी इंटरेस्टिंग है। फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। उस वक्त उन्होंने डायमंड रिंग नहीं बल्कि स्टूडियो में ही रखी एक नकली अंगूठी दे दी थी। अभिषेक की इसी सादगी ने ऐश्वर्या के दिल को जीत लिया।

ऐश्वर्या ने खुलासा किया था फिल्म ‘गुरु’ के रिलीज के बाद वो न्यूयॉर्क में प्रीमियर के लिए गए थे। दोनों होटल के कमरे में वापस लौटे। उनकी बालकनी एक थी जहां अभिषेक ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया था। बस फिर क्या था ऐश ने उन्हें तुरंत हा कह दिया।

14 जनवरी 2007 को मुंबई में उन्होंने सगाई का कार्यक्रम रखा और फिर अप्रैल 2007 में उन्होंने शादी कर ली। बच्चन परिवार अपने बंगले जलसा से बारात लेकर अपने दूसरे घर प्रतीक्षा पहुंचा था। इस शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर नेताओं, बिजनेसमैन और अन्य तमाम दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा था। उस वक्त ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी।