Akshay Kumar की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट टली, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की निर्देशक रोहित शेट्टी की सराहना

HomeNews

Akshay Kumar की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट टली, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की निर्देशक रोहित शेट्टी की सराहना

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से देशभर में तेजी पकड़ रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं. जिसके क

अभिषेक कपूर का खुलासा, फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज के बाद से खोए-खोए रहते थे सुशांत सिंह राजपूत
Soni Razdan on folks flouting norms throughout Unlock 1.0: Social distancing isn’t within the DNA of our nation – bollywood
Pati Patni Aur Woh ने 4 दिन में की इतनी कमाई

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से देशभर में तेजी पकड़ रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं. जिसके कारण फिल्म जगत को भी काफी नुकसान होता दिख रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण ने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को एक बार फिर झटका दिया है.

दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को बीते साल ही रिलीज किया जाना था. वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं देशभर में कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने के कारण एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है.

बता दें कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिली़ज डेट को आगे बढ़ाए जाने पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ मुलाकात भी की थी. इस बैठक में उद्धव ठाकरे ने रोहित शेट्टी की सराहना की थी. उनका कहना था कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित करने का साहसी और कठिन निर्णय लिया है.

वहीं इस बीच अक्षय कुमार को कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके कारण उन्हें एहतियात के तौर पर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं वहीं रणवीर सिंह ‘सिम्बा’ और अजय देवगन ‘सिंघम’ के रूप में विशेष कैमियो भी करेंगे.