जानलेवा एक्‍सीडेंट को याद कर इमोशनल महिमा चौधरी बोलीं, ‘अजय-काजोल ने पूरी इंडस्‍ट्री से छ‍िपाई थी ये बात’

HomeCinema

जानलेवा एक्‍सीडेंट को याद कर इमोशनल महिमा चौधरी बोलीं, ‘अजय-काजोल ने पूरी इंडस्‍ट्री से छ‍िपाई थी ये बात’

नि‍र्देशक सुभाष घई की फिल्‍म 'परदेस' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) हमेशा ही अपनी खूबसूरत मुस्‍कान और अपने म

These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
आदिपुरुष मूवी के सेट पर साजिश के तहत लगाई गई आग? करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद उनका इंस्टाग्राम हुआ मेमोरलाइज्डSushant singh Rajput suicide Instagram provides remembering to actor account

नि‍र्देशक सुभाष घई की फिल्‍म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) हमेशा ही अपनी खूबसूरत मुस्‍कान और अपने मासूम से चेहरे के लिए याद की जाती रही हैं. लेकिन 90 के दशक में हुए एक एक्‍सीडेंट ने महिमा की ज‍िंदगी बदलकर रख दी और आज भी जब वो उस समय को याद करती हैं तो स‍िहर जाती हैं. अपने एक ताजा इंटरव्‍यू में महिमा ने अपने उस जानलेवा एक्‍सीडेंट और अपने को-एक्‍टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की दरियाद‍िली की बात की है.

अपने एक ताजा इंटरव्‍यू में मह‍िमा ने बताया, ये एक्‍सीडेंट उनकी फिल्‍म ‘द‍िल क्‍या करे’ की शूटिंग के आखिरी द‍िन बेंगलुरू में हुआ था. वह शूटिंग के लिए न‍िकली थीं क‍ि एक दूधवाला ट्रक उनकी कार से टकराया और उनकी गाड़ी पलट गई. उनकी कोई हड्डी इस एक्‍सीडेंट में नहीं टूटी, लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह जख्‍मी हो गया.

महिमा ने बताया, ‘गाड़ी का कांच मेरे चेहरे में गोली की तरह आकर लगा था.’ महिमा ने बताया क‍ि जब वह अपनी इस चोट ये उभर रही थीं, उन्‍होंने स‍िनेमा के इतर कुछ और करने की तैयारी शुरू कर दी थी. क्‍योंकि वह वापस लौटकर काम करने की सारी उम्‍मीदें खो चुकी थीं. लेकिन ऐसे वक्‍त में अजय देवगन ने उनकी काफी मदद की, जो उनकी इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी थे.

जब मेरा एक्‍सीडेंट हुआ, वो (मीडिया) मेरे शूटिंग के सेट पर आए जबकि वहां आने की इजाजत भी नहीं थी, उन्होंने ल‍िखा, ‘महिमा का एक्‍सीडेंट हुआ है, और उनके चेहरे पर कई न‍िशान हो गए हैं, अब जाकर हम उन्हें ‘Scarface’ बुला सकते हैं. ये बातें मुझे आज भी चुभती हैं. आप क‍ितना नीचे ग‍िर सकते हैं.’