Bhabhiji Ghar Par Hain की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट

HomeTelevision

Bhabhiji Ghar Par Hain की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट

एंड टीवी के फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ कि फेमस एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे यानी ‘अंगूरी भाभी’ कोविड 19 की चपेट में आ गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी त

Lakshmi की तरह ही नेक काम करने के लिए दूसरों को करें प्रेरित, ताकि यह ‘नेकी की डोर’ आगे बढ़ती रहे
सलमान ख़ान की इस हीरोइन ने किया शो में जाने से इनकार, ‘ऑफर करेंगे तो भी नहीं जाऊंगी’
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के प्रोमो में Rekha को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे Neil Bhatt, बोले ‘मेरे तो रोंगटे.

एंड टीवी के फेमस सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ कि फेमस एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे यानी ‘अंगूरी भाभी’ कोविड 19 की चपेट में आ गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ख़ुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी है। लेकिन स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस का कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद एक्ट्रेस ने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रही हैं। खबर के मुताबिक शुभांगी को हल्के फुल्के कोरोना के संक्रमण दिख रहे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनाया टेस्ट करवाया और आज सुबह ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, ‘शुभांगी पिछले कुछ दिनों से ठीकत महसूस नहीं कर रही थीं। उन्होंने काम से भी कुछ दिन की छुट्टी ले ली थी। उन्हें हल्गी सर्दी, ज़ुखाम, खांसी और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कल (4 अप्रेल) अपने कोविड टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट आते ही शुभांगी ने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है और वो घर पर ही क्वारंटाइन हैं’।

आपको बता दें कि शुभांगी से पहले कई टीवी स्टार्स और बॉलीवु स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुल, आशीष महरोत्रा, मोनालिसा, सुधांशू पांडे भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं बॉलीवुड स्टार्स की तरफ नज़र करें तो ये लिस्ट बहुत लंबी है। हाल ही में आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, गोविंदा का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनसे पहले आलिया भट्ट (अब तक क्वारंटाइन), रणबीर कपूर, आमिर ख़ान, मनोज बाजपेयी, आर माधवन, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कुछ स्टार्स अब ठीक भी हो चुके हैं।