रिकॉर्ड तोड़ महाकाव्य रामायण की एक बार फिर टीवी पर वापसी, दिन और टाइम नोट कर लें

HomeTelevision

रिकॉर्ड तोड़ महाकाव्य रामायण की एक बार फिर टीवी पर वापसी, दिन और टाइम नोट कर लें

दिवंगत रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर पौराणिक सीरियल रामायण ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी की है. इस धारावाहिक ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के ब

Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका
डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से शिल्पा शेट्टी की छुट्टी, इस हफ्ते नजर आएंगे ये दो नए सितारे
TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

दिवंगत रामानंद सागर के ब्लॉकबस्टर पौराणिक सीरियल रामायण ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी की है. इस धारावाहिक ने 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज होने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी और पिछले साल के लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय प्रसारक ने इस सीरीयल का दोबारा प्रसारण किया था. 2020 में फिर से प्रसारित होने पर सीरीयल ने एक बार फिर दर्शकों की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

रामायण में विभिन्न भूमिका अदा करने वाले कलाकारों की पहचान दशकों से भारतीय हस्तियों के तौर पर बन चुकी है. राम के रूप में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी, रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी और हनुमान के रूप में दारा सिंह को आज भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है.इस बार रामायण कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है, जो कि गुरुवार से शुरू हो गया है.