मुगल-ए-आजम की शूटिंग के वक्त क्यों असहज थे पृथ्वीराज कपूर? ये थी वजह

HomeCinema

मुगल-ए-आजम की शूटिंग के वक्त क्यों असहज थे पृथ्वीराज कपूर? ये थी वजह

दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर का नाम इंडस्ट्री में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने उस समय में सिनेमा में कदम रखा जब सिनेमा की शुरुआत ही हुई थी

Radhe Salman Khan “राधे” को लेकर नही चाहते कोई कमी क्लाइमेक्स खर्च करोड़
टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी संग सात फेरे लेने के सवाल पर बोले जैकी श्रॉफ- ‘उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी!’
इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर का नाम इंडस्ट्री में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने उस समय में सिनेमा में कदम रखा जब सिनेमा की शुरुआत ही हुई थी। कई सारी मूक फिल्मों का वे हिस्सा रहे। इसके अलावा वे बॉलीवुड की पहली बोलती फिल्म अलम आरा में भी खास रोल प्ले करते नजर आए थे। पृथ्वीराज के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी मुगल-ए-आजम। इस फिल्म में वे बादशाह अकबर के रोल में नजर आए थे।

पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर, 1906 को हुआ था। आज भी उन्हें अकबर के रोल के लिए याद किया जाता है। अपनी भारी आवाज और दमदार पर्सनालिटी के दम पर उन्होंने जिस तरह से अकबर का रोल प्ले किया था वैसा आज तक कोई नहीं कर पाया। मगर बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि पृथ्वीराज कपूर इस रोल को करते समय थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।

दरअसल उनके मन में ये वहम बैठ गया था कि वे इस रोल के लिए सही शख्स नहीं हैं और वे खुद को वैसा नहीं देख पा रहे हैं जैसा अकबर को होना चाहिए। इस वजह से वे शूटिंग के दौरान हर एक सीन के बाद खुद को आइने में देखते थे। इनसिक्योर फील करने की वजह से वे बार-बार ऐसा करते थे। फिर जब डायरेक्टर के आसिफ ने उनसे इस बारे में पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं तो पृथ्वीराज ने उन्हें अपने मन के इस वहम के बारे में बताया। के आसिफ ने जब ये सुना तो उन्होंने कहा कि वे अच्छा कर रहे हैं।