ड्रग्स मामला: NCB के सामने पेश नहीं हुईं दीपिका की मैनेजर, अब मां और कंपनी को दिया समन

HomeCinema

ड्रग्स मामला: NCB के सामने पेश नहीं हुईं दीपिका की मैनेजर, अब मां और कंपनी को दिया समन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से समन जारी किए जाने के बाद भी जांच में श

सारा अली खान एयरपोर्ट से आ रही थीं बाहर, तभी शख्स करीब आया और.
Sunny Deol के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल हैं आमिर, शाहरुख समेत ये एक्टर्स, तीसरा वाला स्टार तो है दुश्मन नंबर वन
Sunny Deol की नई फिल्म का ऐलान, Pooja Bhatt सहित कई सितारे आएंगे नज़र,

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से समन जारी किए जाने के बाद भी जांच में शामिल नहीं हो रही हैं। अब NCB के हवाले से खबर है कि जांच एजेंसी ने करिश्मा को दूसरा समन भेजा है।

NCB के मुताबिक करिश्मा प्रकाश जांच में शामिल नहीं हो रही हैं। इससे पहले जारी समन के बाद करिश्मा जांच में शामिल नहीं हुई थीं इसी वजह से NCB ने अब करिश्मा की मां मिताक्षरा पुरोहित को समन भेजा है। करिश्मा गायब हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। लिहाजा NCB ने करिश्मा की मां को समन का नोटिस थमाया है। करिश्मा की मां गोरेगांव में रहती हैं। NCB ने क्वान टैलेंट एजेंसी को भी समन भेजा है।

करिश्मा प्रकाश जिस तरह से NCB समन का सामना नहीं कर रही हैं। उसको देखते हुए NCB ने दोनों जगह यह समन भेजा है। NCB ने 67 NDPS एक्ट के तहत करिश्मा प्रकाश की मां और करिश्मा जिस क्वान एजेंसी से जुड़ी हैं उसे समन किया है।

एजेंसी ने करिश्मा की मां और क्वान को इसलिए समन भेजा है क्योंकि करिश्मा NCB पूछताछ में शामिल नहीं हुई हैं और उनका एक पता जहां उनकी मां रहती हैं वहां का है और एक जहां वो जॉब करती हैं।

NCB का कहना है कि करिश्मा प्रकाश के घर से ड्रग्स बरामद हुआ है। उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए, लेकिन करिश्मा जांच एजेंसी के सामने तो नहीं आईं, लेकिन अब अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा दी गई।