जब तब्बू ने अजय देवगन को बताया था अपनी शादी ना होने की वजह

HomeCinema

जब तब्बू ने अजय देवगन को बताया था अपनी शादी ना होने की वजह

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तब्बू उन कुछ एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से सभी को खूब प्रभावित किया है। नेचुरल एक्टिंग की

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा अंकिता लोखंडे से था प्यार रिया से दुखी Sushant singh Rajput suicide case physician kersi chavda police assertion he miss ankita lokhande
मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?
दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तब्बू उन कुछ एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से सभी को खूब प्रभावित किया है। नेचुरल एक्टिंग की मिसाल कायम करने वाली एक्ट्रेस तब्बू निसंदेह सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं और अभी तक कुंवारी हैं। इस सवाल से उन्हें ना जाने कितने इंटरव्यूज में गुजरना पड़ता है मगर कुछ समय पहले अपनी शादी की बात पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया था कि सभी चौंक गए थे।

दरअसल जब तब्बू से पूछा गया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की तो उन्होंने कहा कि अजय देवगन की वजह से उन्होंने कभी भी शादी नहीं की। तब्बू की ये बात सभी को हैरान कर गई। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन के बारे में बात करते हुए तब्बू ने कहा था- मैं आज अजय देवगन की वजह से ही सिंगल हूं। अजय और मैं बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। आप विभिन्न लोगों से अलग-अलग तरह की बॉन्डिंग रखते हैं। मेरी और अजय देवगन की बॉन्डिंग भी काफी खास है। मैं सभी के साथ वैसा रिलेशनशिप नहीं रख सकती। ये सिर्फ अजय के साथ ही है और हमेशा रहेगा। तब्बू ने अजय संग अपनी इसी स्पेशल फ्रेंडशिप को शादी ना करने की वजह बताया था।