विवादों के बीच अक्षय ने रिलीज किया ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर, कियारा का दिखा अलग अंदाज

HomeCinema

विवादों के बीच अक्षय ने रिलीज किया ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर, कियारा का दिखा अलग अंदाज

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लेकर पूरे देश में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। बवाल भी ऐसा कि फिल्म पर जमकर राजनीति शुरू हो गई, धमकियां दी जान

Rambo Remake से जुड़ा Prabhas का नाम तो खौला Tiger Shroff का खून, वायरल खबरों पर दिया बड़ा बयान
The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार, मनोज बाजपेयी के साथ होगा जबरदस्त एक्शन
विद्युत जामवाल ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, सिद्धार्थ शुक्ला सुधारने लगे उनकी अंग्रेजी

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लेकर पूरे देश में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। बवाल भी ऐसा कि फिल्म पर जमकर राजनीति शुरू हो गई, धमकियां दी जाने लगीं और फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी। अब इस विवाद के बीच मेकर्स ने फिल्म का नाम तो बदल लिया है। अक्षय की फिल्म अब लक्ष्मी बॉम्ब की जगह सिर्फ लक्ष्मी रह गई है। टाइटल का बदलना मेकर्स की मुसीबत को कम कर सकता है।

लक्ष्मी का नया पोस्टर रिलीज
अब अक्षय कुमार ने लक्ष्मी का सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में कियारा आडवाणी का एकदम नया लुक दिख रहा है। वहीं पोस्टर में अक्षय भी लक्ष्मी बन किनारे पर खड़े दिख रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर को देख फैन्स खासा उत्साहित हो गए हैं। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कहते हैं- अब हर घर में आएगी लक्ष्मी, घर वालों के साथ तैयार रहना 9 नवंबर को। अक्षय का इतना कहना ही फैन्स के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा रहा है।