आमिर खान के खिलाफ BJP विधायक ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

HomeCinema

आमिर खान के खिलाफ BJP विधायक ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में फिल्म के कुछ सीन शूट कर रहे थे, लेकि

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth
जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ को रिलीज के पहले ही 40 करोड़ का फायदा

एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में फिल्म के कुछ सीन शूट कर रहे थे, लेकिन शूटिंग करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आमिर खान पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

आमिर पर विधायक ने लगाए आरोप
खबरों की माने तो आमिर खान के गाजियाबाद में होने की बात सुन उनके फैन्स काफी उत्साहित हो गए थे। फैन्स आमिर से मिलने उनके शूट लोकेशन पर पहुंच गए। आमिर ने भी उनसे मुलाकात की, लेकिन इस दौरान आमिर से एक चूक हो गई। फैन्स से मिलते हुए न आमिर ने मास्क पहना था उनके फैन्स ने। अब इसे बीजेपी विधायक कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल, अभी तक आमिर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

चोट के बाद भी आमिर करते रहे शूटिंग
बता दें, कुछ दिनों पहले आमिर खान शूट के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने इस वजह से शूटिंग नहीं रोकी। वे पेन किलर ले कर शूट करते रहे। बताया जा रहा है कि उनकी पसलियों में चोट लगी थी।

अगले साल रिलीज होगी आमिर की फिल्म
इस फिल्म में एक बार फिर आमिर करीना के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं। आमिर खान लुक भी इस बार बिल्कुल अलग होने वाला है। लाल सिंह चड्ढा को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी है।