RRR: अब तक की सबसे बड़ी डील, 325 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के पोस्ट रिलीज डिजिटल-सैटेलाइट राइट्स

HomeCinema

RRR: अब तक की सबसे बड़ी डील, 325 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के पोस्ट रिलीज डिजिटल-सैटेलाइट राइट्स

बाहुबली से धूम मचाने वाले डायरेक्टर एसएस राजमौली अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर का अब हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के पोस्टर र

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
Oscar चुराकर भागते दिखे Priyanka Chopra और Nick Jonas, फैंस को याद आया ‘शोले’ का डायलॉग
भुज: जब 300 महिलाओं की मदद से भारतीय सेना ने नाकाम किए थे पाक के मंसूबे, ये है असली कहानी

बाहुबली से धूम मचाने वाले डायरेक्टर एसएस राजमौली अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर का अब हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही फैन्स की बेचैनी और बढ़ गई। अब फिल्म के राइट्स को लेकर एक बड़ी न्यूज सामने आई है। जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

आरआरआर के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर ने इस फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और इलेक्ट्रॉनिक राइट्स की डील पक्की कर ली है। खबरों की माने तो फिल्म के केवल हिन्दी के ही थियेट्रिकल रिलीज राइट्स 140 करोड़ में बिके हैं। बताया जा रहा है कि पूरी डिल इससे कहीं ज्यादा की है।निर्माताओं ने आरआरआर के रिलीज के बाद के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स (ऑल लैंग्वेजेज) को जी ग्रुप को 325 करोड़ रुपये में बेचा दिया है।

आपको बता दें कि अब तक के इतिहास में ये सबसे बड़ा सौदा है। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म के सभी भाषाओं के डिजिटल और सैटेलाइट अधिकार जी ग्रुप ने खरीद लिए हैं। हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि स्टार नेटवर्क राइट्स खरीदने की कोशिश में लगा हुआ है, लेकिन ये डील रिलीज के बाद स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर हुई है।