The Big Bull में अभिषेक बच्चन के किरदार की स्कैम 1992 के एक्टर से हो रही है तुलना, प्रतीक गांधी ने अब कही ये बात

HomeCinema

The Big Bull में अभिषेक बच्चन के किरदार की स्कैम 1992 के एक्टर से हो रही है तुलना, प्रतीक गांधी ने अब कही ये बात

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी वेब फिल्म द बिग बुल को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शेयर बाजार के मशहूर दलाल हेमंत शाह की जिंदगी से प्रेरित है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
शादी के बाद 27 साल तक पति से अलग रही थीं अल्का याग्निक, जानिए क्या थी वजह?
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख

अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी वेब फिल्म द बिग बुल को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शेयर बाजार के मशहूर दलाल हेमंत शाह की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में अभिषेक बच्चन हेमंत शाह का किरदार निभा रहे हैं। द बिग बुल से पहले इस दलाल से प्रेरित वेब सीरीज पिछले साल रिलीज हुई थी जिसका नाम स्कैम 1992 था। इस वेब सीरीज में प्रतीक गांधी ने हेमंत शाह का किरदार निभाया था।

स्कैम 1992 को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। साथ ही प्रतीक गांधी के अभिनय की भी जमकर तारीफ की थी। ऐसे में स्कैम 1992 के बाद द बिग बुल के रिलीज होने पर बहुत से दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स अभिषेक बच्चन के किरदार की तुलना प्रतीक गांधी से कर रहे हैं। इस तुलना को लेकर अब प्रतीक गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

द बिग बुल के रिलीज होने के बाद प्रतीक गांधी ने अभिषेक बच्चन को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। फिल्म द बिग बुल में प्रतीक गांधी ने अभिषेक बच्चन के किरदार की उनके किरदार से तुलना करने पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी भी दो व्यक्ति विशेष रूप से जो कलाकार हैं उनकी तुलना की जानी चाहिए। जैसे हम अलग-अलग इंसान हैं। जिस तरह से हम सोचते हैं, महसूस करते हैं, भावनाएं अलग होने के लिए बाध्य हैं। इसलिए किसी भी तुलना का कोई मतलब नहीं है। दो कलाकारों को स्क्रिप्ट और उसके किरदार की आवश्यकता के हिसाब से देखा जाना चाहिए।’

प्रतीक गांधी ने यह भी बताया है कि उन्होंने अभी तक अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल को नहीं देखा है, लेकिन वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि 8 अप्रैल को अभिषेक बच्चन की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर अब तक अच्छे रिव्यू सामने आए हैं। लोग अभिषेक को टैग करते हुए फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।