निधन से पहले 13 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने ‘26/11’ फिल्म को लेकर की थी बात, 14 जून को हो गई मौत

HomeCinema

निधन से पहले 13 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने ‘26/11’ फिल्म को लेकर की थी बात, 14 जून को हो गई मौत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से अभी तक इस केस की क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंप

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
नई पारी शुरू करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, इस फिल्म को करते प्रोड्यूस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से अभी तक इस केस की क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या ही की थी। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही एक्टर की मौत, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी नई-नई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं।

हाल ही में सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है जो काफी चौंकाने वाली है। खबर के मुताबिक सुशांत 26/11 आतंकी हमले पर बनने जा रही फिल्म में काम करने जा रहे थे। इसके बारे में उनकी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से 13 जून को बात भी हुई थी, लेकिन इससे पहले ही सुशांत ये फिल्म कर पाते उन्होंने अगले ही दिन यानी 14 जून को अपनी ज़िंदगी ही खत्म कर ली।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सुशांत कॅार्नर स्टोन एलएलपी मैनेजमेंट टैलेंट एजेंसी (CornerStone LLP talent management agency) नाम की एक टैलेंट कंपनी से काम के सिलसिले में जुड़े हुए थे। हाल ही में उदय सिंह जो इस कंपनी से जुड़े हुए हैं उन्होंने मुंबई पुलिस, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को ये जानकारी दी है कि वो सुशांत के साथ ISI और कसाब को लेकर 26/11 आतंकी हमले पर बनने वाली फिल्म पर काम करने वाले थे।