साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक में दिखेंगे रणवीर सिंह, एलान होते ही ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

HomeCinema

साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक में दिखेंगे रणवीर सिंह, एलान होते ही ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

रणवीर सिंह लगातार फिल्मों से लेकर विज्ञापनों में व्यस्त हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस बीच रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म का एलान कर दि

नरगिस की एक शर्त ने खत्म कर दिया था राज कपूर संग रिश्ता, फिर ऐसे शुरू हुई सुनील दत्त के साथ लव स्टोरी
Aishwarya Rai के बाद अब लोगों ने ढूंढा Saif Ali Khan का डुप्लीकेट, हमशक्ल की फोटो हुई Viral
दीपिका पादुकोण के कपड़ों को देख लोगों की छूट गई हंसी, बोले- ‘बप्पी दा के क्यों पहन लिए’

रणवीर सिंह लगातार फिल्मों से लेकर विज्ञापनों में व्यस्त हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस बीच रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म का एलान कर दिया है। उनकी यह फिल्म साउथ की ब्लाकबस्टर ‘अन्नियन’ (Anniyan) की आधिकारिक रीमेक होगी।

‘अन्नियन’ की रीमेक के लिए रणवीर सिंह और साउथ फिल्म निर्देशक शंकर ने हाथ मिलाया है। फिल्म को पेन स्टूडियोज के डॉ जयंतीलाल गडा प्रोड्यूस करेंगे। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणवीर और शंकर साथ में फिल्म करने वाले हैं। आखिरकार आज इसका एलान कर दिया गया। 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्नियन’ का निर्देशन भी शंकर ने किया था।

शंकर अपनी लार्जन दैन लाइफ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर के साथ उनकी आने वाली फिल्म कैसी होगी। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें शंकर के साथ जयंतीलाल गडा हैं। उन्होंने लिखा कि ‘मेरे इस प्रोजेक्ट के बारे गर्व से घोषणा करता हूं, भारतीय सिनेमा के दूरदर्शी क्राफ्टमैन शंकर और दिग्गज निर्माता डॉ जयंतीलाल गडा के साथ।‘ रणवीर ने जैसे ही अपनी आने वाली फिल्म का एलान किया वह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गए। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखे।