सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, स‍िद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

HomeNews

सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, स‍िद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने सुशांत के दोस्‍त सिद्धार

Ira Khan को फिर हुआ प्यार, पापा Aamir के फिटनेस कोच को कर रही हैं डेट
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
आमिर खान बेटी इरा खान के फादर्स डे पोस्ट में अपनी ग्रे रंग की नई हेयर स्टाइल दिखाते हैं। तस्वीर देखें – बॉलीवुड

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है।

सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था जिसमें से पिठानी भी थे। सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस और हॉस्पिटल को फोन किया।

सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले हफ्ते ही सगाई की थी और फंक्‍शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्‍होंने ‘जस्ट इंगेज्ड’, ‘नए सफर की शुरुआत’ जैसी चीजें कैप्‍शन में लिखी थीं।

सिद्धार्थ के अलावा सुशांत के एक और दोस्त सैमुअल हॉकिप ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। सैमुअल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्‍वीर शेयर की थी।