शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए राज कुंद्रा, इस तारीख तक रहेगें हिरासत में

HomeNews

शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए राज कुंद्रा, इस तारीख तक रहेगें हिरासत में

व्यवसायी राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे. यहां एक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया. क्राइम ब्र

The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स में दिखेंगे अनुपम खेर
Kirti Kulhari: ‘As public figures, you begin taking the burden of how folks see you’ – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत को इस कारण से लग रहा था मर्डर की आशंका | Sushant singh rajput’s suspected his homicide by mahesh Bhatt

व्यवसायी राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे. यहां एक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के कुंद्रा और उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर पहुंचने के बाद काफी ड्रामा देखने को मिला.

उन्होंने कथित तौर पर शेट्टी से सवाल किया कि क्या उन्हें अश्लील फिल्मों के निर्माण में अपने पति की कथित संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी थी. हालांकि क्राइम ब्रांच ने अपने अधिकारियों द्वारा कुंद्रा-शेट्टी के घर के दौरे पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कहा कि उनका मानना ?है कि कुंद्रा द्वारा कथित तौर पर पोर्नोग्राफी से अर्जित धन का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया गया था. माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है.

शेट्टी का बयान दर्ज करने और मामले से संबंधित दस्तावेज एकत्र करने के बाद, अपराध शाखा के अधिकारी कुंद्रा को वापस जेल ले गए. दरअसल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर छापा मारने और पूछताछ करने गई थी. शुक्रवार को उनके घर पर हुई गतिविधियों के संबंध में दंपति या उनके वकीलों की ओर से कोई बयान नहीं आया.

मुंबई पुलिस ने अब तक राज कुंद्रा सहित 10 लोगों को पोर्न फिल्मों के निर्माण में कथित संलिप्तता और उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था.

राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी के साथ गठजोड़ किया था, जो एक मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के माध्यम से अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग में शामिल थी.