HomeCinemaNews

सुशांत केस के बीच, सुनील ग्रोवर ने सलमान खान को किया सपोर्ट | Sunil Grover helps Salman Khan with a easy message on twitter

[ad_1] सुनील ग्रोवर भी हो रहे हैं ट्रोल वहीं, सलमान का सपोर्ट करते ही सुनील ग्रोवर को भी ट्रोल किया जाने लगा। यूज़र्स ने सुनील ग्रोवर की इस रेस्

Dil Chahta Hai से लेकर Zindagi Na Milegi Dobara तक, रोड ट्रिप पर बनी हैं ये 7 बेहतरीन Bollywood फिल्में
राकेश रोशन बोले- ऋषि कपूर की थी ख्वाहिश एक फिल्म में साथ काम करें रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन
The Family Man 3 में नजर आएगा साउथ का ये सुपस्टार, मनोज बाजपेयी के साथ होगा जबरदस्त एक्शन

[ad_1]

सुनील ग्रोवर भी हो रहे हैं ट्रोल

सुनील ग्रोवर भी हो रहे हैं ट्रोल

वहीं, सलमान का सपोर्ट करते ही सुनील ग्रोवर को भी ट्रोल किया जाने लगा। यूज़र्स ने सुनील ग्रोवर की इस रेस्पेक्ट को चापलूसी बताया और उनके भी बहिष्कार की चेतावनी दे दी।

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

लेकिन एक्टर- फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने सुनील ग्रोवर का साथ देते हुए कहा- “सलमान ख़ान ने सुनील ग्रोवर को नहीं बनाया है। टीवी के सबसे अधिक कमाने वाले कलाकारों में से एक वो ख़ुद बने हैं। उन्हें सलमान की फ़िल्म करने से घर-घर में पहचान नहीं मिली। सलमान के दोस्त वो अब हैं। दोस्त, अपने दोस्तों के लिए तब खड़े होते हैं, जब देखते हैं कि बातों में कोई सच्चाई नहीं है।”

सलमान अरिजित को बर्बाद नहीं कर पाए

सलमान अरिजित को बर्बाद नहीं कर पाए

इंडस्ट्री में बने रहने के लिए सलमान खान से दोस्ती निभानी पड़ती है, जिसका उदाहरण हैं सोनू निगम, अरिजित। एक यूजर के इस कमेंट पर निखिल ने लिखा- “सोनू अभी भी सबसे सफल गायकों में से एक हैं। यह अरिजीत सिंह हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि सलमान उन्हें पसंद नहीं करते। तो क्या हुआ? सलमान अरिजीत को बर्बाद नहीं कर पाए। सोनू, उदित, शानू और अभिजीत समय बदलने की वजह से बाहर हुए। लोगों की पसंद बदल गयी। वो आज भी महान माने जाते हैं। लेकिन दर्शक बदल जाते हैं।”

फैंस कर रहे हैं सपोर्ट

फैंस कर रहे हैं सपोर्ट

वहीं, कुछ लोगों का कहना है सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे सलमान खान को ट्रोल करना बेवकूफी है। सलमान का इस केस में कोई हाथ नहीं है।

सुशांत को किया था बैन?

सुशांत को किया था बैन?

बता दें, सलमान खान और सुशांत सिंह के बीच अनबन की अफवाहों से ये गुस्सा भड़का है। वहीं, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां अवार्ड शो में शाहरुख सुशांत का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। बता दें, सारे अवार्ड शो स्क्रिपटेड होते हैं।

वी लव यू सलमान खान

वी लव यू सलमान खान

ट्विटर पर एक समूह सलमान खान को सपोर्ट करने भी उतर चुका है। जिनका कहना है कि सलमान खान बड़े दिलवाले हैं और वो हमेशा दूसरे सितारों को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।

[ad_2]

Source link