आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने एक-दूसरे का किया Unfollow, डिलीट कर दीं सारी तस्‍वीरें

HomeCinema

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने एक-दूसरे का किया Unfollow, डिलीट कर दीं सारी तस्‍वीरें

आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi khurana) के फैन्‍स के लिए एक बुरी खबर है। 'बिग बॉस 13' से चर्चा में आए इस कपल के रास्‍ते अब जुदा हो

फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह
पिता Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड
कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut

आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi khurana) के फैन्‍स के लिए एक बुरी खबर है। ‘बिग बॉस 13’ से चर्चा में आए इस कपल के रास्‍ते अब जुदा हो गए हैं! करीब डेढ़ साल बाद जहां फैन्‍स दोनों की शादी को लेकर सपना संजो रहे थे, वहीं आसिम और हिमांशी ने इंस्‍टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं, दोनों ने अपनी साथ वाली सभी तस्‍वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

गानों के पोस्‍टर छोड़ बाकी तस्‍वीरें गायब
इंस्‍टाग्राम पर अब यदि आप आसिम रियाज या हिमांशी खुराना के प्रोफाइल पर जाएंगे तो आपको निराशा हो सकती है। दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे से दूरी बना ली है, बल्‍क‍ि गानों के पोस्टर को छोड़कर एकसाथ वाले सभी दूसरे इंस्टाग्राम पोस्‍ट्स डिलीट कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्‍स में गहरी निराशा है और वह इस पर अपने दुख का इजहार कर रहे हैं।