सान्या की ‘पगलैट’ पर कॉपी करने का आरोप, किरदार-कहानी सबकुछ बताया सेम!

HomeCinema

सान्या की ‘पगलैट’ पर कॉपी करने का आरोप, किरदार-कहानी सबकुछ बताया सेम!

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सबकुछ पसंद किया गया है और मेकर्स के प्रयास

देव डी: अभय देओल से डायरेक्टर अनुराग कश्यप को हुई थी ये बड़ी दिक्कत, बातचीत कर दी बंद
Filmfare Awards 2020: आलिया-रणवीर की ‘गली ब्वॉय’ ने जीते 10 अवॉर्ड, पूरी लिस्ट
जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सबकुछ पसंद किया गया है और मेकर्स के प्रयास की भी तारीफ हुई है. लेकिन जिस फिल्म को लेकर अबतक सिर्फ अच्छी बातें सुनाई पड़ रही थीं, अब वो फिल्म विवाद में फंस गई है.पगलैट की टीम पर कॉपी करने का आरोप लगा है. बताया गया है कि ये फिल्म सीमा पाहवा की रामप्रसाद की तेरहवीं से काफी मैच खा रही है.

जब से नेटफ्लिक्स पर पगलैट को रिलीज किया गया है, रामप्रसाद की तेरहवीं की पूरी टीम खासा नाराज है. उन्होंने दावा कर दिया है कि फिल्म की कहानी से लेकर कई लोकेशन तक, सबकुछ सेम रखा गया है. कहा गया है- टीम के सभी लोग काफी गुस्सा हैं. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि कोई फिल्म इतनी सेम कैसे लग सकती है. लोकेशन से लेकर किरदार तक सबकुछ सेम रखा गया है. कई कैमरा एंगल भी एक जैसे ही दिखाई पड़ रहे हैं. इस बार में जब रामप्रसाद की तेरहवीं की डायरेक्टर सीमा पाहवा से जानना चाहा तो उन्होंने इस विवाद पर खुलकर बोलने से मना कर दिया.

एक न्यूज पोर्टल को बताया गया- मेरे एक्टर्स का नाराज होना जायज है. ये सब देख वे थोड़ा गुस्से में तो हैं. लेकिन हमारी तो ओरिजनल फिल्म थी और मैं पगलैट को भी ओरिजनल ही मानती हूं. मुझे नहीं लगता कि वे कॉपी करेंगे. लेकिन उन लोगों को हमारी फिल्म के बारे में पता था, तो वे कुछ समानताओं से बच सकते थे. स्क्रिप्ट में बदलाव किया जा सकता था. उन्होंने तो फिल्म की शूटिंग भी उस घर में की है जहां पर हमने की थी.