इस वजह से खास है लता मंगेशकर की बचपन की ये तस्वीर, कहा- ‘यकीन नहीं होता 83 साल हो गए

HomeCinema

इस वजह से खास है लता मंगेशकर की बचपन की ये तस्वीर, कहा- ‘यकीन नहीं होता 83 साल हो गए

लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर पुरानी यादें प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। अब लता मंगेशकर ने खुद की बचपन की एक तस्वीर पोस्ट

कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
Coronavirus मरीजों की मदद के लिए अब सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, एक्टर मुफ्त में मुहैया करवा रहे हैं ऑक्सीजन
गंगा में हुआ सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों का विसर्जन

लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर पुरानी यादें प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। अब लता मंगेशकर ने खुद की बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें गाना गाते हुए इतने साल हो गए कि उन्हें खुद भी यकीन नहीं होता।

लता ने बताया कि यह तस्वीर उनके पहले क्लासिकल परफॉर्मेंस के दौरान की है जो कि सोलापुर में खींची गई थी। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लता मंगेशकर के बचपन की है जिसमें वे दो चोटी बनाई हुई हैं। यह उस वक्त प्रचार के इस्तेमाल के लिए ली गई थी।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि ‘आज हमारे परिचित उपेंद्र चिंचोरे जी का फोन आया। उन्होंने मुझे बताया कि आपने अपना पहला क्लासिकल परफॉर्मेंस पिताजी के साथ नौ सितंबर 1938 को सोलापुर में दिया था। ये फोटो उस वक्त पब्लिसिटी के लिए खिंचवाई थी। यकीन नहीं होता कि गाते हुए 83 साल हो गए।‘

24 मार्च को लता मंगेशकर की मां की जयंती थी। लता मंगेशकर ने एक ट्वीट में लिखा- ‘नमस्कार, आज मेरी पूज्य माताजी की जयंती है। हम सब मंगेशकर उनके पावन चरणों में सिर रखकर नमन करते हैं।‘

लता मंगेशकर ने एक ट्वीट कर अपने पिता के बारे में बताया कि ‘नमस्कार। 24 मार्च को 87 साल पहले 1934 को मेरे पूज्य पिताजी की बलवंत पिक्चर्स ने अपनी पहली फिल्म ‘कृष्णा्र्जुन युद्ध’ प्रदर्शित की थी जिसमें मेरे बाबा ने अर्जुन की भूमिका की थी और संगीत भी बाबा का ही था।‘