अनिल कपूर के बाद क्या बाहुबली एक्टर प्रभास बने Mission Impossible’ का हिस्सा? जानिए क्या बोले फ़िल्म के निर्देशक

HomeCinema

अनिल कपूर के बाद क्या बाहुबली एक्टर प्रभास बने Mission Impossible’ का हिस्सा? जानिए क्या बोले फ़िल्म के निर्देशक

हॉलीवुड एक्शन फ्रेंचाइजी Mission Impossible 7 की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। टॉम क्रूज़ स्टारर फ़िल्म के फैंस की भारत में भी कमी नहीं है। इस फ्

Manoj Bajpayee की अपकमिंग Netflix सीरीज में हुई बाहुबली के इस खूंखार विलेन की एंट्री!!
चा चड्ढा ने सरकारी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना, बोलीं – ‘ना ऑक्सीजन है, ना अस्पतालों में बेड और
सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT

हॉलीवुड एक्शन फ्रेंचाइजी Mission Impossible 7 की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। टॉम क्रूज़ स्टारर फ़िल्म के फैंस की भारत में भी कमी नहीं है। इस फ्रेंचाइजी का भारत से किसी ना किसी रूप में कनेक्शन भी रहा है।

ऐसे में पिछले कुछ वक़्त से सोशल मीडिया में यह चर्चा चल पड़ी कि बाहुबली एक्टर प्रभास मिशन इम्पॉसिबल 7 का हिस्सा होंगे और टॉम क्रूज़ के साथ एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। इस चर्चा ने इतना ज़ोर पकड़ा कि कई एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स ने इस स्टोरी को पब्लिश किया। ख़बर वायरल होते देख एक यूज़र ने जब ट्विटर के ज़रिए इसकी पुष्टि सीधे फ़िल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैक्वायर से की तो उन्होंने इन चर्चाओं पर ब्रेक लगा दिया।

यूज़र ने क्रिस्टोफर को टैग करके सवाल किया- भारतीय समाचार चैनलों पर एक ख़बर वायरल हो रही है कि भारतीय कलाकार प्रभास एमआई 7 में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं कि यह सच है या नहीं? इसके जवाब में मैक्वायर ने लिखा- वो बेहतरीन कलाकार हैं, लेकिन उनसे कभी मिला नहीं। इंटरनेट पर आपका स्वागत है।

मिशन इम्पॉसिबल 7 अगले साल रिलीज़ होने वाली है। इस फ्रेंचाइजी में टॉम एक एजेंट ईथन हंट का किरदार निभाते हैं, जो हर बार एक नये अंतरराष्ट्रीय मिशन पर जाता है। रोग नेशन और फालआउट के बाद इस सीरीज़ की यह तीसरी फ़िल्म है, जिसे क्रिस्टोफर निर्देशित कर रहे हैं।