सलमान खान के मानहानि केस के बाद बदले KRK के तेवर, केस वापस लेने के लिए सलीम खान से की गुहार

HomeNews

सलमान खान के मानहानि केस के बाद बदले KRK के तेवर, केस वापस लेने के लिए सलीम खान से की गुहार

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के खिलाफ बुरी बाते बोलने पर सलमान खान की टीम की तरफ से केआरके पर लीगल एक्शन ले लिया गया है। अब केआरके स

Want to bet on IPL games? Here’s your starter pack
गंगा में हुआ सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों का विसर्जन
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के खिलाफ बुरी बाते बोलने पर सलमान खान की टीम की तरफ से केआरके पर लीगल एक्शन ले लिया गया है। अब केआरके सलमान खान के पिता को ट्वीट कर उनसे अपने किए के लिए मांफी मांग रहे हैं। एक ट्वीट में केआरके ने सलीम खान से कहा कि प्लीज उनसे (सलमान खान) कहिए कि वो केस को आगे न बढ़ाएं। केआरके अपने सारे रिव्यू वीडियो डिलीट कर देंगे।

ट्वीट में केआरके ने कहा, “सलीम ख़ान सर मैं सलमान की फिल्म और उनके करियर को नुकसान नहीं पहुंचा रहा हूं। मैं सिर्फ मज़ाक के लिए रिव्यू करता हूं। अगर मुझे पता होता कि मेरी समीक्षा से सलमान प्रभावित होते हैं तो मैं समीक्षा नहीं करूंगा। अगर वह मुझे अपनी फिल्म की समीक्षा नहीं करने के लिए कहते तो मैं समीक्षा नहीं करता। प्लीज़ उनसे कहिए कि वो केस को आगे न बढ़ाएं। मैं अपने सारे रिव्यू वीडियो डिलीट कर दूंगा।

ईद रिलीज सलमान खान की फिल्म राधे का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा बताया जा रहा है कि पे-पर-व्यू होने के बावजूद भी सलमान खान की फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म की रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से उन्हें मिला जुला रिव्यू देखने को मिला।

मगर राधे फिल्म चंद लोगों को अच्छी नहीं लगी जिसमें केआरके शामिल दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान की फिल्म राधे की काफी बुराई की। सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से केआरके को नोटिस भेज दिया गया है। साथ ही साथ केआरके के ऊपर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, “सलमान खान ने राधे के रिव्यू के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अब मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा।