शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर है मामला

HomeNews

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर SEBI ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर है मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद आए दिन उनकी मुश

Sunil Grover : रोते हुए को भी हँसाने का हुनर रखते हैं यह कलाकार
Subhash Ghai labored on autobiography, rewrote previous scripts in lockdown – bollywood
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और कारोबारी राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद आए दिन उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अब सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज (Viaan Industries) पर इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है.

SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने शिल्पा शेट्टी, उनके पति और कारोबारी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर अपने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाता है.

इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के जरिए प्रसारित करने से संबंधित एक मामले में राज कुंद्रा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था.उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

इससे एक दिन पहले मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उन्होंने जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने बुधवार को उसे खारिज कर दिया. बंबई हाई कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें कोई तत्काल अस्थायी राहत देने से भी इनकार कर दिया था.

पुलिस ने दावा किया कि मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि राज कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड बनाई जिसने लंदन की केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के लिए हॉटशॉट्स ऐप खरीदी. उसने यह भी आरोप लगाया कि कुंद्रा ने हॉटशॉट्स के जरिए पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच 1.17 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.पुलिस ने आरोपी के कार्यालय पर छापों के दौरान 51 आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने का भी दावा किया.