वनराज की डेथ मिस्ट्री में उलझकर रह जाएगी अनुपमा, टूटकर चकनाचूर होंगे काव्या के सपने

HomeTelevision

वनराज की डेथ मिस्ट्री में उलझकर रह जाएगी अनुपमा, टूटकर चकनाचूर होंगे काव्या के सपने

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। काव्या की वजह से अनुपमा और वनराज का तलाक होने जा रहा

The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने तारक के बॉस को वेटर समझ दिया गुलाब जामुन का ऑर्डर
क्या कम टीआरपी की वजह से बंद होने जा रहा है इंडियन आइडल 12 ? हिमेश रेशमिया ने खबर पर तोड़ी चुप्पी

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। काव्या की वजह से अनुपमा और वनराज का तलाक होने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ काव्या अपनी शादी की तैयारियों में जुट गई है। अनुपमा के तलाक से पहले ही वनराज की जान मुश्किल में पड़ गई है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर शो में अब तक आपने देखा है कि अनहोनी से बेखबर काव्या डॉली को जमकर खरी खोटी सुनाती है।

काव्या, डॉली से कहती है कि वो जल्द ही वनराज से शादी करने जा रही है। ये बात सुनकर डॉली कहती है कि वनराज चाहकर भी अनुपमा को नहीं भुला पाएगा। अनुपमा और वनराज की शादी को 25 साल हो गए हैं। इन दोनों के रिश्ते के आगे काव्या नहीं टिक पाएगी। ये बात सुनकर काव्या को गुस्सा आ जाता है। गुस्से में काव्या, डॉली को धक्का दे देती है।

वहीं वनराज बिना किसी से कुछ कहे घर से जा चुका है। अनुपमा और काव्या को इस बात की जानकारी नहीं है। सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉली के साथ बदतमीजी करने की वजह से अनुपमा, काव्या (Madalsha Sharma) की लताड़ लगाएगी। अनुपमा (Rupali Ganguly) काव्या से कहेगी कि उसे डॉली से माफी मांगनी चाहिए।

जिसके बाद अनुपमा वनराज (Sudhanshu Pandey) के कमरे में जाएगी। कमरे में अनुपमा को एक खत मिलेगा। इस खत के जरिए अनुपमा को पता चलेगा कि वनराज ने घर छोड़ दिया है। ये बात जानकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इसी बीच कहानी में पुलिस की एंट्री हो जाएगी। पुलिस अनुपमा को बताएगी कि उनको एक डेड बॉडी मिली है।

पुलिस डेड बॉडी की शिनाख्त करने के लिए कहेगी। ये बात सुनकर अनुपमा का पूरा परिवार घबरा जाएगा। वहीं अनुपमा के भी होश उड़ जाएंगे। वहीं काव्या को भी इस बात का यकीन नहीं होगा। काव्या रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वनराज की मौत का सच क्या है। क्या अपने तलाक को रोकने के लिए वनराज ने ये चाल चली है या फिर वाकई उसे कुछ हो गया है।