Dharmendra को ऑफर हुई थी अमिताभ बच्चन की ये सुपरहिट फिल्म, इस वजह से काम करने से कर दिया था मना

HomeCinema

Dharmendra को ऑफर हुई थी अमिताभ बच्चन की ये सुपरहिट फिल्म, इस वजह से काम करने से कर दिया था मना

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उन सितारों में से एक हैं जो अपने फैंस को निजी जिंदगी और करियर के बारे में खास बातें बताने की वजह से चर्चा में

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए एक्शन डायरेक्टर बने अजय देवगन
बेटे रंजीत को हीरोइन से ‘जबरदस्ती’ करता देख भड़के थे घरवाले, बोले थे- तुमने तो नाक कटवा दी
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उन सितारों में से एक हैं जो अपने फैंस को निजी जिंदगी और करियर के बारे में खास बातें बताने की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी खास जानकारी देते रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्म को लेकर खास खुलासा किया है।

धर्मेंद्र ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म जंजीर पहले उन्हें ऑफर हुई थी। धर्मेंद्र ने यह भी बताया है कि उन्हें आनंद फिल्म का भी ऑफर मिला था, लेकिन किसी वजह से फिल्म में काम करने का मौका हाथ से निकल गया था। दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्रकाश मेहरा की जंजीर (जिसने अमिताभ बच्चन को प्रसिद्धि दिलाई थी) मेरा प्रोजेक्ट थी। मैं पूरी तरह से फिल्म करने के लिए तैयार था, लेकिन फिर निजी कारणों की वजह से मुझे फिल्म से बाहर होना पड़ा।

धर्मेंद्र ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा अपने दिल को अपने दिमाग पर शासन करने की अनुमति दी है। केवल एक जंजीर ही क्यों? मैंने भावनात्मक कारणों से सौ जंजीरों को छोड़ दिया था’। इसके बाद धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद को लेकर भी बात की। धर्मेंद्र ने इस फिल्म से जुड़ा अपना एक मजेदार किस्सा भी साझा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

धर्मेंद्र ने कहा- हृषिकेश मुखर्जी मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। हमने अनुपमा, सत्यकाम, गुड्डी और चुपके चुपके सहित कई बेहतरीन फिल्में में एक साथ काम किया था। हम एक दिन बेंगलुरु की फ्लाइट में थे। उन्होंने मुझे फिल्म आनंद की कहानी सुनाई। मुझे इससे प्यार हो गया और मैं इसे करने के लिए तैयार हो गया।