Shocking! ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हुई दयाबेन की विदाई, दिशा वकानी ने शो को कहा अलविदा?

HomeTelevision

Shocking! ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हुई दयाबेन की विदाई, दिशा वकानी ने शो को कहा अलविदा?

टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. शो में दयाबेन (Dayaben) यानी क

Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly
Salman Khan के शो Bigg Boss 15 में इन स्टार्स की एंट्री पक्की, जानें इस बार कौन दिखेगा BB House में
टूटेगा इमली के सब्र का बांध, मालिनी की मां को बताएगी अपनी शादी का सच

टीवी के सबसे पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. शो में दयाबेन (Dayaben) यानी कि एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) की एंट्री का फैंस कबसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शायद अब दर्शकों का दिल टूटने वाला है. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने शो में वापसी करने से इनकार कर दिया है. दिशा वकानी ने 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था और उसके बाद से ही उन्होंने ‘तारक मेहता…’ में वापसी नहीं की है.

एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि मैटरनिटी ब्रेक के बाद दिशा वकानी के साथ मेकर्स की बात चल रही थीं ताकि वह शो में आ जाएं। उनकी एंट्री को लेकर सही टाइम और कहानी भी बुनी जा रही थी. प्रोड्यूसर्स भी कुछ चीजों को लेकर दिशा वकानी के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से बात नहीं बन पाई. इस कारण दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.

2019 में दिशा वकानी ने शो के लिए एक सीन की भी शूटिंग की थी. सीन में वह अपने परिवार यानी जेठालाल, बेटे और गोकुलधाम के अन्य पड़ोसियों से फोन पर बात कर रही हैं और सभी को आश्वासन दे रही थीं कि वह जल्द ही गोकुलधाम वापस आएंगी. पर अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है