रूही के लिए राजकुमार ने संभाला काउंटर, टिकट बेचते हुए तस्वीरें वायरल

HomeCinema

रूही के लिए राजकुमार ने संभाला काउंटर, टिकट बेचते हुए तस्वीरें वायरल

फिल्म प्रमोशन के लिए सेलेब्स क्या कुछ नहीं करते हैं. अलग-अलग इवेंट में जाने से लेकर सोशल मीडिया पर हैथटैग ट्रेंड करने तक, हर वो प्रयास रहता है जिससे द

साधारण महिला, सियासी दांवपेच और सीएम की कुर्सी, दमदार अभिनय से ‘महारानी’ बनीं हुमा कुरैशी
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन

फिल्म प्रमोशन के लिए सेलेब्स क्या कुछ नहीं करते हैं. अलग-अलग इवेंट में जाने से लेकर सोशल मीडिया पर हैथटैग ट्रेंड करने तक, हर वो प्रयास रहता है जिससे दर्शक फिल्म देखने जरूर जाएं. अब एक्टर राजकुमार राव ने भी कुछ ऐसा ही किया, लेकिन एकदम लीक से हटकर.

राजकुमार की नई फिल्म रूही थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को देखने के लिए दर्शक भी आते दिख रहे हैं. ऐसे में अब फिल्म को प्रमोट करने का राजकुमार ने नायाब अंदाज निकाला है.

एक्टर फिल्म टिकट बेचने वाले बन गए हैं. वे थिएटर में लोगों को टिकट बेचते दिख रहे हैं. अब एक बार के लिए ये सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन राजकुमार ने ऐसा ही किया है.

वे गुरुवार को दिल्ली के एक थिएटर में पहुंच गए और अपनी फिल्म रूही की टिकट बेचने लगे. टिकट काउंटर पर एक्टर को उस अंदाज में खड़ा देख कई दर्शन भी हैरान रह गए.

राजकुमार के हाथों से फिल्म की टिकट लेना उनके लिए भी यादगार पल बन गया. सभी की खुशी देखते ही बन रही थी और उनका उत्साह तो अलग ही लेवल पर जाता दिखा.