कपिल शर्मा से मौनी रॉय तक, TV ने बनाया सुपरस्टार, फिल्मों से नहीं मिली पहचान

HomeTelevision

कपिल शर्मा से मौनी रॉय तक, TV ने बनाया सुपरस्टार, फिल्मों से नहीं मिली पहचान

टीवी इंड्रस्ट्री में कई ऐसे सफल कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके काम को किसी ने नोटिस नहीं किया. टीवी के फेमस आर्टिस्ट कप

लीड एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा?
इन 6 हसीनाओं ने ठुकाराया था Anupamaa का लीड रोल, Rupali Ganguly पर खत्म हुई मेकर्स की तलाश
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Karan Kundrra की एंट्री, बढ़ेंगी सीरत और कार्तिक की दूरियां

टीवी इंड्रस्ट्री में कई ऐसे सफल कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके काम को किसी ने नोटिस नहीं किया. टीवी के फेमस आर्टिस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ,मौनी रॉय (Mouni roy) , दिलीप जोशी (Dilip Joshi) जैसे कई एक्टर हैं.

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने दमखम का जौहर दिखाने वाले कई एक्टर एक्ट्रेस हैं जिन्हें दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है. चाहे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हो या मौनी रॉय (Mouni roy) इन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल में अलग पहचान बना ली है. लेकिन इन स्टार ने अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वहां वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली जो छोटे पर्दे पर मिली . एक नजर डालते हैं इन टीवी स्टार्स पर.

कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का बेस्ट कॉमेडी शो माना जाता है. कपिल ने फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ फिल्म में काम किया लेकिन इन्हें शायद ही किसी ने नोटिस किया.

छोटे पर्दे पर अपनी अनूठी अदाकारी से दर्शकों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर ने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्म में काम किया है. अजय देवगन की इस फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाने वाले सुनील को पहचान टीवी से ही मिली. टीवी से फेमस हुए सुनील अब बॉलीवुड से लेकर कई वेब सीरीज में काम कर रहे हैं.