Bharti Singh के सपोर्ट में कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव पर भड़के, ‘उन्होंने बहुत ही बकवास की है’

HomeTelevision

Bharti Singh के सपोर्ट में कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव पर भड़के, ‘उन्होंने बहुत ही बकवास की है’

ड्रग्स केस में फंसने के बाद टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। दोनों को जमकर ट्रोल किया ग

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
Kajol remembers father Shomu Mukherjee: ‘He believed that my arms may heal something from a headache to a mood’ – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

ड्रग्स केस में फंसने के बाद टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। दोनों को जमकर ट्रोल किया गया, लोगों का गुस्सा खासतौर पर भारती के लिए साफ नज़र आया। इस केस के सामने आने के बाद ये चर्चा होने लगी कि मेकर्स ने भारती को ‘द कपिल शर्मा शो’ में से निकाल दिया है। हालांकि हाल ही में उनके दोस्त कीकू शारदा ने इस बात से इनकार किया। अब ‘द कपिल शर्मा शो’ में भारती के को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं कृष्णा ने खुलकर कहा है कि वो भारती को सपोर्ट करेंगे।

बॉम्ब टाइम्स से बातचीत में कृष्णा ने भारती के शो से निकाले जाने की खबर पर कहा, ‘ ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैंने चैनल की तरफ से ऐसा कोई डिस्कशन नहीं सुना। मैं भारती को सपोर्ट करूंगा उन्हें काम पर वापस आना चाहिए। जो हो गया सो हो गया, लेकिन मैं और कपिल भारती को सपोर्ट करते हैं। हम एक परिवार की तरह हैं’।

कृष्णा ने कहा, ‘भारती मेरे हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ खड़ी रही है। जब मेरे पिता बीमार थे और जब उनका निधन हो गया तो भारती ही वो पहली शख्स थी जो मुझसे आकर मिली थी। जब मेरे बच्चे हुए, तो भारती ही वो शख्स थी जिसने सबसे पहले कॉल किया था। जब एक अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने के दौरान मैं बीमार पढ़ गया था तब भारती ने बिना पलक झपकाए हां कर दी थी। ऐसा बॉन्ड है हमारा, जो जब वो जेल से बाहर आई तो मुझे तो मिलने जाना ही था। मुझे दुनिया का नहीं पता, लेकिन मैं भारती के साथ खड़ा हूं’।

फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भारती के लेकर कमेंट किया था। उस पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘राजू श्रीवास्तव ने तो बहुत ही बकवास की है। उन्होंने जो भी कहा वो बहुत शॉकिंग था। उसने सबके साथ लाइफटाइम के लिए अपना रिश्ता खराब कर लिया। हमारी पूरी टीम उससे नाराज़ है उससे उसके कमेंट के लिए’।