एक्टर आशीष विद्यार्थी को हुआ कोरोना, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

HomeNews

एक्टर आशीष विद्यार्थी को हुआ कोरोना, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

एक्टर आशीष विद्यार्थी कोविड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं. उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर अपने कोरोना टेस्ट रिजल्ट की जानकारी दी साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों क

शादी के बाद दूसरी बार ससुराल मंडी पहुंचीं अर्पिता खान, परिवार सहित होम क्वारंटीन
Sushant Singh Rajput’s Vande Bharatam poster out, Sandip Ssingh says he’ll make movie as a tribute – bollywood
निर्देशक शूजीत सिरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक – बॉलीवुड

एक्टर आशीष विद्यार्थी कोविड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं. उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर अपने कोरोना टेस्ट रिजल्ट की जानकारी दी साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट करवाने को कहा. आशीष इस वक्त दिल्ली स्थ‍ित साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं.

बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आते नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर आई थी. अब एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कोविड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं. उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर अपने कोरोना टेस्ट रिजल्ट की जानकारी दी. साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट करवाने को कहा. आशीष इस वक्त दिल्ली स्थ‍ित साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं.

उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर कहा था- ‘नमस्कार बंधु, कल थोड़ी-सी हरारत महसूस हुई. कोरोना का टेस्ट करवाया जो कि पॉज‍िट‍िव आया. अब मैं दिल्ली के अस्पताल में एडमिट होने जा रहा हूं. वैसे तो सब ठीक है पर जो भी व्यक्त‍ि पिछले दिनों मेरे संपर्क में आया हो चाहे वो वाराणसी में या दिल्ली में या फिर मुंबई में, वो अपना कोव‍िड-19 का टेस्ट करवा लें. मैं ठीक हूं, असली दुन‍िया में स्वागत है. ख्याल रखें’.