अमीषा पटेल का बोल्ड अवतार देख हैरान हुए फैंस, बोले- गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है

HomeFashion

अमीषा पटेल का बोल्ड अवतार देख हैरान हुए फैंस, बोले- गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अमीषा ने अपन

Manish Malhotra के ‘Nooraniyat’ क्लैक्शन के लिए कराया Hina Khan ने फोटोशूट, देखें फोटोज
मलाइका अरोरा ने विंग्ड लाइनर के लिए जानवी कपूर को दिया ज़ीरो
हमेशा इंडियन आउटफिट्स पहनने पर ट्रोल हुईं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने वेस्टर्न ड्रेस में ढाया कहर

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अमीषा ने अपनी कुछ फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कभी विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी माता पिता के साथ आपसी दांव पेंच को लेकर। अब अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं।

अमीषा पटेल अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से काफी हॉट तस्वीरें साझा की हैं। उन तस्वीरों में अमीषा काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही हैं। साथ ही फैंस का कहना है कि अमीषा को देखकर लग रहा है कि गर्मी अपनी चरम सीमा पर है।

अमीषा पटेल ने अपनी इन ग्लैमरस तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा है, समर हॉलिडे वाइब्स, मेजर मिसिंग, कौन कौन समर वैकेशन चाहता है। अमीषा ने ये वीडियो शेयर करते हुए सभी के लिए जल्द ही कोविड फ्री भविष्य की दुआ की है।

अमीषा का यह बोल्ड अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। अमीषा पटेल की इन तस्वीरों पर फैंस स्टनिंग, ब्यूटीफुल और ग्लैमरस जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि अमीषा को देखकर लग रहा है कि गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है।

गौरतलब है कि अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। अमीषा ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म ‘गदर’ ने वाकई गदर मचा दी थी। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘हमराज’ में काम किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

अमीषा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस रही हों, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। अब अमीषा फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं। हालांकि अमीषा बॉलीवुड में वापसी की कोशिश जरूर कर रही हैं लेकिन उन्हें सही प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। डायरेक्टर भी उन्हें सेकंड लीड या साइड रोल के तौर पर साइन करते हैं।