शाह हाउस में होगी पुलिस की एंट्री, काव्या और वनराज में से किसी एक ने किया सुसाइड?

HomeTelevision

शाह हाउस में होगी पुलिस की एंट्री, काव्या और वनराज में से किसी एक ने किया सुसाइड?

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांधे रखे हुए है। पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि वनराज इस बात से परेशान है कि उसके च

इन 5 हसीनाओं ने ठुकराया था लीड रोल का ऑफर, Priyal Mahajan ने मारी बाजी
एक साथ तीन टीवी शो जून में होंगे ऑफ एयर? इन सीरियल्स का नाम शामिल
The Kapil Sharma Show: तीसरे सीजन के लिए कपिल ने बढ़ाई अपनी फीस! अब इतने करोड़ करेंगे चार्ज

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांधे रखे हुए है। पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि वनराज इस बात से परेशान है कि उसके चलते आज उसका पूरा परिवार दुखी है। वनराज (Sudhanshu Pandey) अपनी जिम्मेदारियों को सोच-सोचकर पागल हो जाता है। दूसरी ओर अनुपमा (Rupali Ganguly) के बच्चे इस बात को लेकर परेशान है कि अब घर में उनकी मां कुछ ही घंटे के लिए मेहमान है। जल्द ही वनराज अपना घर छोड़कर जाने वाला है। जाते हुए वनराज अनुपमा और पूरे परिवार के नाम एक चिट्ठी भी छोड़ जाएगा। जल्द ही अनुपमा को पता चलेगा कि वनराज ने खुदखुशी कर ली है। वनराज की चिट्ठी से अनुपमा और पूरे परिवार को धक्का लगेगा।

जैसे ही ये बात काव्या (Madalsha Sharma) के कानों में जाएगी, उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। काव्या खुद को कोसते हुए काफी कुछ कहेगी और फिर उसे एहसास होगा कि वनराज आज तक उसे सिर्फ इग्नोर ही करता आया है।

शाह हाउस में जल्द ही पुलिस आएगी और वो अनुपमा को वनराज का मोबाइल फोन सौपेगी। पुलिस अनुपमा और बाकी घरवालों को बुरी खबर सुनाएगी।
वनराज को बार-बार फोन लगाकर परेशान हो चुकी काव्या खुद को खत्म करने का फैसला ले लेगी। अब वनराज और काव्या की खुदखुशी के पीछे की कहानी क्या है? ये तो आने वाले एपिसोड्स में पता चल ही जाएगा, लेकिन इतना साफ है कि मेकर्स अनुपमा और वनराज के तलाक वाला ट्रैक अभी और खींचने वाले हैं।