26 अप्रैल को डॉ. संकेत भोसले से शादी करेंगी सुगंधा मिश्रा, बोलीं- हमेशा से शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी

HomeTelevision

26 अप्रैल को डॉ. संकेत भोसले से शादी करेंगी सुगंधा मिश्रा, बोलीं- हमेशा से शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी

कॉमेडियन और प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को डॉ. संकेत भोसले से जालंधर में शादी करेंगी। पिछले दिनों सगाई कर चुकीं सुगंधा ने इस बात की जानकारी

Indian Idol 12 Finale में Pawandeep Rajan लगाएंगे कियारा आडवाणी संग ठुमके, Arunita Kanjilal की खूबसूरती ने जीता दिल
बड़ी क्यूट है Balika Vadhu की नई आनंदी, खिलखिलाता चेहरा देख आ जाएगा प्यार
ये रिश्ता… की दिव्या भटनागर को हुआ कोरोना, वेंटीलेटर पर हैं एक्ट्रेस

कॉमेडियन और प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को डॉ. संकेत भोसले से जालंधर में शादी करेंगी। पिछले दिनों सगाई कर चुकीं सुगंधा ने इस बात की जानकारी एक बातचीत में दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी का प्लान भी साझा किया। उनकी मानें तो वे अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती हैं।

सुगंधा ने कहा, “मैंने अपनी शादी की ज्यादातर शॉपिंग ऑनलाइन कर ली है और आपको यकीन नहीं होगा कि मैंने अपने वेडिंग अटायर की तैयारी पिछले साल दिसंबर में शुरू कर दी थी। मैं अपनी शादी की ड्रेस को लेकर बहुत पर्टिकुलर हूं। क्योंकि मेरे लिए यह मायने नहीं रखना कि शादी 20 लोगों की मौजूदगी में हो रही है। मैं हमेशा से अपनी शादी में 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी। मैं ऑनलाइन भी शादी कर सकती हूं, लेकिन लहंगा जरूर पहनूंगी।

​​​​​​​सुगंधा ने अपनी और संकेत की लव स्टोरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “संकेत ने मुझे बहुत ही कैजुअल और कॉमिक तरीके से प्रपोज किया था। जब हम साथ काम कर रहे थे, तब एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया। हमारे आसपास के लोगों ने तो हमें पहले ही कपल मानना शुरू कर दिया था। जब हम साथ बैठे होते थे तो वे वहां से चले जाया करते थे। फिर चाहे वह सेट के लोग हों या फिर फ्रेंड्स। हमें इस पर हंसी आती थी।