टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल

HomeTelevision

टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल

टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल 90 के दशक में शुरु हुआ शक्तिमान सीरियल बच्चों की दुनिया का पहला सुपर हीरो सीरियल

अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश होंगी Bigg Boss 15 की कंटेस्टेंट्स? मेकर्स ने इस सेलेब्स को भी किया अप्रोच
कभी शाहरुख की आवाज हुआ करते थे अभिजीत, फिर क्यों एक्टर के लिए गाना छोड़ा?
Anupamaa के दर्शकों ने मारा Madalsha Sharma को ताना, पूछा ये कड़वा सवाल

टीवी पर होगी शक्तिमान की वापसी, मुकेश खन्ना ने कंफर्म किया सीक्वल

90 के दशक में शुरु हुआ शक्तिमान सीरियल बच्चों की दुनिया का पहला सुपर हीरो सीरियल था। एक ऐसा सुपरहीरो जिसको देखने के लिए देश का हर बच्चा बेताब रहता था। जिसने अपनी ताकतों से सभी को हैरान किया और अपनी छोटी छोटी मगर मोटी बातों से लोगों को जरूरी संदेश दिए। लेकिन जब कोरोना के चलते पूरा देश घर के अंदर रहने को मजबूर है और लॉकडाउन है ऐसे में दूरदर्शन ने फिर से रामायण और महाभारत को प्रसारित करना शुरू किया है। शाहरुख खान का सर्कस और ब्योमकेश बख्शी भी फिर देखने को मिल रहे हैं।

जल्द आएगा शक्तिमान

एक बार फिर से जब पुरानी यादें ताजा हो ही रही हैं, तो लोगों ने मांग रख दी कि शक्तिमान की फिर वापसी होनी ही चाहिए। आज को युवा वर्ग लगभग उसी 90 के दशक का है जिसने शक्तिमान देखने के लिए स्कूल नहीं जाने के लिए पेट दर्द का बहाना बनाया था। आज फिर से हर कोई अपने सुपरहीरो को फिर से देखना चाहता है। ऐसे में खुद मुकेश खन्ना ने आगे आकर घोषणा कर दी है कि बहुत जल्द शक्तिमान का सीक्वल आने वाला है। पिछले तीन सालों से हम शक्तिमान के दूसरे एडिशन पर काम कर रहे हैं। हम शक्तिमान का सीक्वल इसलिए बना रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बाद में हुआ क्या। मुझे लगता है जैसे ही परिस्थितियां बदलेंगी हम बहुत जल्द शो लेकर आएंगे क्योंकि इस समय शक्तिमान की काफी डिमांड है।

शक्तिमान ने जताई खुशी

मुकेश खन्ना ने वीडियो के जारी कर इस बात पर भी खुशी जताई है कि लोगों को अब एक साथ रामायण और महाभारत देखने का मिल रही है। उनके अनुसार इन दो शोज के साथ वो बहुत जल्द शक्तिमान भी लेकर आएंगे।