Anupamaa के दर्शकों ने मारा Madalsha Sharma को ताना, पूछा ये कड़वा सवाल

HomeTelevision

Anupamaa के दर्शकों ने मारा Madalsha Sharma को ताना, पूछा ये कड़वा सवाल

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) ने सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है। मदालसा शर्मा की इन तस्वीरों को देखने के बाद ‘अनुपम

नागिन एक्ट्रेस सायंतनी घोष से यूजर ने पूछा इनरवियर का साइज, बोलीं- मैं.
मालिनी के एक्स बॉयफ्रेंड का सच आएगा सामने, एक नहीं हो पाएंगे इमली और आदित्य
अपने अटपटे किरदारों के जरिए सबको हंसाते हैं ये 15 कॉमेडी शोज

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) ने सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है। मदालसा शर्मा की इन तस्वीरों को देखने के बाद ‘अनुपमा’ के फैंस उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

सीरियल ‘अनुपमा’ में मदालसा शर्मा काव्या का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। काव्या के चलते ही अनुपमा का हंसता-खेलता परिवार बिखर चुका है।काव्या चाहती हैं कि अनुपमा और वनराज जल्द से जल्द अलग हो जाए ताकि वो वनराज की बीवी बनकर शाह हाउस पर राज करे।

सीरियल ‘अनुपमा’ में काव्या ने लाख कोशिशें की लेकिन उसे कामयाबी नहीं ही मिली। डॉ अद्वैत के कहने पर अब काव्या ने खुद ही वनराज और अनुपमा से दूर होने का फैसला ले लिया है।

मदालसा शर्मा की नई तस्वीरों पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि अब वो क्या करेंगी? एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या अब काव्या मर जाएगी?’ एक और शख्स ने लिखा है, ‘तुम्हारे जैसे लोग ही लोगों की जिंदगी में जहर घोलते हैं।

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड कलाकार हैं और दोनों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आती है। सीरियल ने लॉन्च होते ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी है और इस समय ये टीवी का नम्बर वन शो है।