‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ का रोल करेंगे आयुष्मान खुराना,

HomeCinema

‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ का रोल करेंगे आयुष्मान खुराना,

36 साल के हो चुके हिंदी सिनेमा के दो अभिनेताओं राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के कंधों पर दो अलग अलग बंदूकें इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के म

सुशांत केस के बीच, सुनील ग्रोवर ने सलमान खान को किया सपोर्ट | Sunil Grover helps Salman Khan with a easy message on twitter
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने तोड़ी नेपोटिज्म पर चुप्पी, करीना-रणबीर के बचाव में कही यह बात

36 साल के हो चुके हिंदी सिनेमा के दो अभिनेताओं राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के कंधों पर दो अलग अलग बंदूकें इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मित्र रहे निर्माता संदीप सिंह ने रख दी हैं। दोनों अभिनेताओं का नाम संदीप सिंह की अगली फिल्म ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ के लिए गुरुवार की सुबह मुंबई में उछला और राजकुमार व आयुष्मान दोनों की मानें इनमें से किसी को फिलहाल ये फिल्म करने में दिलचस्पी नहीं है।

राजकुमार राव का करियर इन दिनों नई रफ्तार में हैं। साल 2019 में फ्लॉप की हैट्रिक लगाने के बाद राजकुमार राव के लिए बीता साल बहुत बढ़िया रहा। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों ‘लूडो’ और ‘छलांग’ ने लोगों के दिल जीत लिए। इस साल की शुरूआत भी उनकी बढ़िया रही है। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ ने उनको अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में बड़ा नाम दिलाया तो वहीं फिल्म ‘रुही’ में उनके अभिनय ने लोगों को सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ की याद दिला दी। राजकुमार राव ने आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म ‘बधाई हो’ का सीक्वेल ‘बधाई दो’ झटक कर भी अपनी लाइन लंबी की है। उनके पास इसके अलावा एक और फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ भी है।

वहीं आयुष्मान खुराना के लिए फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का चलन उतना अच्छा नहीं रहा। उनकी अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ बीते साल प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म तो बनी लेकिन फिल्म देखने के बाद आयुष्मान खुराना से उतने लोग खुश नजर नहीं आए जितने कि उनकी फिल्में ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ आदि देखकर नजर आए थे। आयुष्मान खुराना पिछले चार पांच साल से काफी संभलकर काम कर रहे हैं। और, इसका फायदा भी उन्हें मिलता दिख रहा है, ऐसे में वह ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ की फिल्म करेंगे भी, इसमें संदेह है।

फिल्म ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ में लीड रोल आयुष्मान के करने को लेकर गुरुवार को उड़ी खबर की जब पड़ताल की गई तो आयुष्मान के करीबी इंडस्ट्री ने बताया कि आयुष्मान की आदत ही नहीं है किसी अधपकी बात को सार्वजनिक करने की। और, न ही वह अपने किसी निर्माता को फिल्म की शूटिंग शुरू होने तक इसके बारे में कुछ सार्वजनिक करने को कहते हैं। आयुष्मान खुराना काम भी ऐसे लोगों के साथ ही करते हैं जिनकी सामाजिक छवि साफ सुथरी हो और जिनके साथ काम करने से उनकी अपनी ब्रांडिंग को नुकसान न हो।

वहीं, राजकुमार राव से भी इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई। उनके करीबी बताते हैं कि राजकुमार राव पहले ही एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की बायोपिक कर चुके हैं। एकता कपूर की इस सीरीज में राजकुमार के अभिनय की दुनिया भर में तारीफ भी हो चुकी है, ऐसे में वह अब एक और स्वतंत्रता सेनानी की बायोपिक में काम करेंगे, ऐसा सोचना भी ठीक नहीं है।