सोनू सूद ने पेश की मदद की नई मिसाल, एयरलिफ्ट कर मरीज की कर रहे हैं HELP

HomeNews

सोनू सूद ने पेश की मदद की नई मिसाल, एयरलिफ्ट कर मरीज की कर रहे हैं HELP

रोटी-कपड़ा-मकान इंसानी की बुनियादी जरूरत मानी जाती हैं, लेकिन इन द‍िनों कोरोना (COVID-19) की सेकंड वेव ने कुछ ऐसे हालात पैदा क‍िए हैं कि अस्‍पताल का ए

Sushant Singh Rajput imitating Dev Anand in make-up room will depart you in splits, watch throwback video – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा:अंकिता लोखंडे से था प्यार, रिया से हुआ झगड़ा, अजीब हरकत

रोटी-कपड़ा-मकान इंसानी की बुनियादी जरूरत मानी जाती हैं, लेकिन इन द‍िनों कोरोना (COVID-19) की सेकंड वेव ने कुछ ऐसे हालात पैदा क‍िए हैं कि अस्‍पताल का एक ब‍िस्‍तर और ऑक्‍सीजन लोगों की सबसे पहली जरूरत बन गई है. आलम ये है कि बड़े-बड़े रसूखदार भी जरूरतमंद मरीजों को बि‍स्‍तर न द‍िला पाने का दर्द बयां करते द‍िख रहे हैं. लेकिन ऐसे में भी घंटों-घंटों की मेहनत के बाद एक्‍टर को समाजसेवी सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों को ‘ज‍िंदगी का बि‍स्‍तर’ देने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं.

सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर मदद की एक नई मिसाल कायम की है. सोनू ने एक मरीज की गंभीर हालत देखते हुए उसे झांसी से सीधा हैदराबाद एयरलिफ्ट (Airlift) करवा दिया है. दरअसल झांसी के रहने वाले कैलाश अग्रवाल काफी गंभीर रूप बीमार थे और झांसी के डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में सुविधा नहीं होने की वजह से उन्हें किसी बेहतर हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने की सलाह दी थी. जिसके बाद उनका परिवार मदद की तलाश में सोनू से भी गुहार लगा बैठा. सोनू सूद की टीम को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल खोजना शुरू कर दिया.

सोनू सूद (Sonu Sood) ने बताया कि डॉक्टरों ने मरीज के घर वालों को किसी बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सलाह दी थी. मुश्किल यह थी कि एयर एंबुलेंस के लिए जिले के डीएम की इजाजत जरूरी होती है. चूंकि झांसी में कोई एयरपोर्ट भी नहीं है इसलिए मरीज को ग्वालियर से ही एयरलिफ्ट किया जाना था. लेकिन मेरी टीम ने बेहतरीन काम किया और वक़्त बर्बाद ना करते हुए उसे हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां अब उनका अच्छा इलाज चल रहा है. कैलाश अग्रवाल की हालत अब स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है.

रविवार को डांस र‍िएलिटी शो में नजर आए सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी मदद के बारे में कहा, ‘मैं यहां एक्‍टर बनने आया था, हमें बड़ी खुशी होती है कि हमारी फिल्‍में 100 करोड़ कमा रही हैं या ऐसा कुछ लेकिन जब से मैंने लोगों की मदद का ये काम क‍िया है यकीन मान‍िए ये वो सारी खुशी बेमानी और झूठी लगती है. मैं ऐसे सभी युवाओं से कहूंगा कि असली खुशी क‍िसी की मदद कर के मि‍लती है.’