सोनम कपूर के इस बैग की कीमत में आप खरीद सकते हैं कार,

HomeFashion

सोनम कपूर के इस बैग की कीमत में आप खरीद सकते हैं कार,

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं और इस बात में कोई दोराय नहीं है. सोनम अक्सर फोटोशूट करवाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. अब सोनम क

Comedy All the Time Jokes – आजकल के बच्चों से
सुरभि ज्योति की बोल्ड अदाएं देख फैन हुए मदहोश, बिकिनी पहने Beach पर खेलती नजर आईं ‘नागिन’
शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं और इस बात में कोई दोराय नहीं है. सोनम अक्सर फोटोशूट करवाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. अब सोनम कपूर का एक नया फोटोशूट सामने आया है, जिसमें सभी की नजर उनके आउटफिट के साथ-साथ बैग पर भी थम गई है.

सोनम कपूर ने ऑल ब्लैक लुक में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने Louis Vuitton लेबल की ब्लैक पैंट्स के साथ ब्लैक जैकेट पहना है और क्रीम बेल्ट लगाया है. सोनम कपूर के हाथ इसी लेबल का खूबसूरत बैग हैं.

अगर आपको देखने में यह कोई साधारण बैग लग रहा है तो बता दें कि इस बैग की कीमत में कोई भी आराम से एक गाड़ी खरीद सकता है. Louis Vuitton के इस बैग की कीमत 5,350 डॉलर यानी लगभग 4 लाख रुपये है.

सोनम कपूर अक्सर अलग-अलग मैगजीन और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए फोटोशूट करवाती रहती हैं. अपने लुक्स और एक्सेसरीज से उन्होंने पहले भी फैंस के दिल जीते हैं. साथ ही उन्हें ट्रोल्स ने भी अपना निशाना बनाया है.सोनम के
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स फिल्म AK vs AK में देखा गया था. इस फिल्म में अनुराग कश्यप, अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर थे. फिल्म को लाइव टाइम में शूट किया गया था.

थिएटर में चलने वाली सोनम कपूर की पिछली फिल्म द जोया फैक्टर थी. इस फिल्म में उन्होंने साउथ स्टार दुलकर सलमान संग काम किया था. जोया फैक्टर को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था और यह फ्लॉप रही थी.

सोनम कपूर अब ब्लाइंड नाम की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है. फिल्म की कहानी एक अंधे पुलिस अफसर पर आधारित है, जो एक सीरियल किलर को ढूंढता है. सोनम कपूर इन दिनों लंदन
में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं. उन्होंने घर को मिस करने के बारे में कई बार पोस्ट शेयर किए हैं, लेकिन कोरोना काल में वह भारत नहीं आ पा रही हैं.