इस हीरो को कहा जाता था दहशत का दूसरा नाम, इनकी मौत ने लोगों को कर दिया था हैरान

HomeCinema

इस हीरो को कहा जाता था दहशत का दूसरा नाम, इनकी मौत ने लोगों को कर दिया था हैरान

बॉलीवुड में गब्बर से लेकर मोगेंबो, शाकाल और बिल्ला जैसे कई ऐसे विलेन रहे, जिनकी दहशत लोगों के दिलों में आज भी कायम है। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी था जिसने

Urmila Matondkar की शादी को हुए 5 साल, स्पेशल फोटो शेयर कर पति मोहसिन को दी बधाई
कमाल का नजर आएगा सैफ अली खान का एक्शन, ‘भूत पुलिस’ की पहली फुटेज आई सामने
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers

बॉलीवुड में गब्बर से लेकर मोगेंबो, शाकाल और बिल्ला जैसे कई ऐसे विलेन रहे, जिनकी दहशत लोगों के दिलों में आज भी कायम है। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी था जिसने विलेन के रोल को नए आयाम दिए। विलेन के किरदारों के जरिए यह एक्टर लोगों के लिए डर का दूसरा नाम बन गया था। 90 के दौर में हिंदी फिल्मों में एक ऐसा विलेन आया, जिसे देखकर हीरो भी खौफ खा जाते थे। उसकी शक्ल देखकर ही लोग डर जाया करते थे। कभी वह ‘कर्नल चिकारा’ बनकर दहशत फैलाता था तो कभी ‘अन्ना’ बनकर मारकाट मचाता था। हम बात कर रहे हैं उस फिल्म स्टार की जिसने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से एक अलग पहचाई बनाई। अभिनेता रामी रेड्डी ही वह अभिनेता थे जो उस दौर में हीरो पर भी भारी पड़ जाया करते थे।

रामी रेड्डी का पूरा नाम ‘गंगासानी रामी रेड्डी’ था। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित वाल्मीकिपुरम गांव में हुआ था। रामी रेड्डी ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वहां से पत्रकारिता की डिग्री ली। फिल्मों में आने से पहले वह कलम के सिपाही यानी के एक पत्रकार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी। लेकिन जब हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए तो सोचा कि क्यों न उसमें भी किस्मत आजमाई जाए।

हिंदी फिल्मों में खलनायक के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और रामी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी राज करने लगे। उनकी विलेन की एक्टिंग का आतंक इस कदर फैल रहा था कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे थे। उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया।

साल 1990 में आई फिल्म ‘प्रतिबंध’ में उन्होंने अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया। इस किरदार में रामी रेड्डी ने ऐसी जान फूंकी कि ये हमेशा के लिए यादगार बन गया। रामी रेड्डी का खौफ ऐसा हो गया था कि जब भी वो फिल्मी परदे पर आते तो लोगों के अंदर दहशत फैल जाती। हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक और क्रूर होता था कि लोग देखते ही खौफ खा जाते थे।

रामी रेड्डी का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था और वो एक सुपरस्टार की श्रेणी में थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक अजीब मोड़ आया। रामी एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। उन्हें लीवर में दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहने लगे। सालों बाद जब रामी एक इवेंट के दौरान सभी के सामने आए तो हर कोई चौंक गया। रामी को लोग पहचान नहीं पा रहे थे वो सिर्फ हड्डियों को ढांचा-भर रह गए थे।

लीवर और किडनी की समस्या के चलते 14 अप्रैल साल 2001 में रामी रेड्डी का निधन हो गया। दुख की बात ये है कि जिस फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना सबकुछ दे दिया। उसी ने आखिरी वक्त में उन्हें नजरअंदाज कर दिया। रामी रेड्डी वो सितारा थे, जिन्होंने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के दम पर अपनी धाक जमाई थी।