सूर्यवंशम के 22 साल: रिलीज के समय फ्लॉप हुई थी अमिताभ की फिल्म, फिर बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी

HomeCinema

सूर्यवंशम के 22 साल: रिलीज के समय फ्लॉप हुई थी अमिताभ की फिल्म, फिर बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी

21 मई 1999 को ईवीवी सत्यनारायण की फिल्म सूर्यवंशम बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी विक्रमन ने लिखी थी और जी. आदिशेषगिरी ने इसे प्रोड्यूस किय

अमेज़ॅन प्राइम की फिल्म ‘पेंगुइन’ A canine will play an necessary position in Amazon prime video movie Penguin
Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.
शाहिद कपूर की वजह से उनके जिम को BMC ने किया सील

21 मई 1999 को ईवीवी सत्यनारायण की फिल्म सूर्यवंशम बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी विक्रमन ने लिखी थी और जी. आदिशेषगिरी ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सौंदर्या, जयसुधा, कादर खान, अनुपम खेर और रचना बनर्जी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बाप-बेटे का डबल रोल निभाया था। हालांकि फिल्म के हीरो के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन की उम्र उस वक्त तक काफी ढल चुकी थी, लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को 22 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म अब तक टीवी पर इतनी बार दिखाई जा चुकी है कि इसके किरदारों के नाम से लेकर फिल्म के डायलॉग तक हर किसी को मुंह जुबानी याद हो चुके हैं। तो आज इस फिल्म के 22 साल पूरे होने के मौके पर आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

सूर्यवंशम जब पर्दे पर रिलीज हुई थी तो दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। हालांकि टीवी पर प्रसारित होने के बाद दर्शको ने इसे खूब देखा और ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्म बन गई। इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। इन गानों का कंपोजिशन अनु मलिक ने किया था। 90 के दशक में बनी इस फिल्म का बजट महज 7 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म ने करीब 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म में दो अभिनेत्रियों ने अमिताभ की पत्नी का किरदार निभाया था। सौंदर्या ने हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार निभाया था तो वहीं भानुप्रताप की पत्नी का किरदार जयसुधा ने निभाया था। सबसे खास बात ये है कि दोनो अभिनेत्रियों की आवाज रेखा द्वारा डब की गई थी। वहीं सौंदर्या से पहले इस फिल्म में हीरोइन के किरदार के लिए पूजा बत्रा को ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने फिल्म ‘विरासत’ साइन कर ली थी जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या दक्षिण भारत सिनेमा की बेहद मशहूर अभिनेत्री थीं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। हालांकि महज 32 साल की उम्र में एक प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। मौत के वक्त सौंदर्या दो माह की गर्भवती थीं। उनके निधन की खबर ने सबको सदमा दे दिया था।