अभिनेत्री सुष्मिता की भाभी को भारी पड़ा फोटो शेयर करना,

HomeCinema

अभिनेत्री सुष्मिता की भाभी को भारी पड़ा फोटो शेयर करना,

कोरोना वायरस के चलते देश में हर कोई सावधानी बरत रहा है लेकिन सुष्मिता सेन  की भाभी को सोशल मीडिया पर फोटो डालना भारी पड़ गया। अपनी इस पोस्ट्स की वजह स

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
बॉलीवुड की इन फिल्मों में परोसी बोल्डनेस, एरॉटिक सीन्स पर हुई कंट्रोवर्सी
तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रत्सासन’ का रीमेक करेंगे अक्षय कुमार, ये हीरोइन होंगी साथ

कोरोना वायरस के चलते देश में हर कोई सावधानी बरत रहा है लेकिन सुष्मिता सेन  की भाभी को सोशल मीडिया पर फोटो डालना भारी पड़ गया। अपनी इस पोस्ट्स की वजह से भाई और भाभी दोनों ट्रोलर्स का शिकार हो गए। जहां लोगों ने जमकर दोनों का खूब ट्रोल किया।

फोटो शेयर कर ट्रोल हुआ कपल

सुष्मिता सेन की भाभी यानी कि टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। चारू आए दिन अपनी फोटो और वीडयो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में कोरोना के कहर के बीच चारू अपने पति के साथ तस्वीरें साझा कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। चारू असोपा और राजीव सेन की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ। ऐसे में ये कपल अक्सर रोमांटिक मूड में दिखाई देता रहता है। लेकिन हाल ही में चारू ने सोशल मीडिया पर पति राजीव के साथ कुछ फोटो शेयर की थीं। इन फोटो को देख यूजर्स ने चारू और राजीव को ट्रोल कर दिया। यूजर्स को कोरोना के माहौल में दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर बिलकुल पसंद नहीं आईं।

यूजर्स ने दी “कोरोना” हिदायत

इन फोटो के साथ कैप्शन में चारू ने लिखा कि ‘प्यार हमेशा अपना रास्ता ढूंढ ही लेगा।’ फोटो में ये कपल हमेशा की ही तरह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक नजर आ रहा है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों को देख इन्हें कोरोना से डरने की हिदायत दे डाली। चारू असोपा को ‘मेरे अंगने में’, ‘जीजी मां’ जैसे टीवी सीरियल्स में देखा गया है। तो वहीं राजीव सेन अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई है। राजीव दुबई में रहते हैं और बिजनेस संभालते हैं। राजीव और चारू की शादी मई 2016 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 महीने तक डेट किया था।