Nirbhaya Case Justice: ऋषि कपूर बोले – ‘शर्म आनी चाहिए उन्हें, जिनकी वजह से न्याय में देरी हुई’

HomeNews

Nirbhaya Case Justice: ऋषि कपूर बोले – ‘शर्म आनी चाहिए उन्हें, जिनकी वजह से न्याय में देरी हुई’

  आखिरकार सात साल बाद निर्भया के अपराधियों को सजा मिल ही गई। चारों दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गयी। जिससे देश में खुशी का महौल है।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
राणा दग्गुबाती मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, देखिए तस्वीरें | Rana daggubati and miheeka bajaj pre wedding ceremony festivities kickstart, see pics
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख

 

आखिरकार सात साल बाद निर्भया के अपराधियों को सजा मिल ही गई। चारों दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गयी। जिससे देश में खुशी का महौल है। तो वहीं दोषियों को फांसी दिये जाने पर मनोरंजन जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि आख़िर इंसाफ़ हुआ और माता-पिता को अब चैन मिलेगा।
ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”निर्भया को इंसाफ़। जैसी करनी वैसी भरनी। इसे भारत ही नहीं दुनियाभर में एक मिसाल बनने दीजिए। दुष्कर्म की सज़ा मौत होनी चाहिए। आपको नारीत्व का सम्मान करना होगा। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिनकी वजह से फांसी में देरी हुई। जय हिंद।”

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा कि ”आख़िर हो गया। मुझे उम्मीद है कि सालों बाद माता-पिता को कुछ अच्छी नींद आएगी। उनके लिए यह एक लम्बी लड़ाई रही है।”
प्रीति ज़िटा ने भी अपनी बात कहते हुए दोषियों की फांसी पर कहा कि ”अगर निर्भया केस के दोषियों को 2012 में ही फांसी मिल जाती तो महिलाओं पर होने वाले अपराध कम हो सकते थे। क़ानून का डर अपराधियों को काबू में रखेगा। सावधानी इलाज से हमेशा बेहतर होती है। यही वक़्त है कि भारत सरकार ज्यूडिशियल रिफॉर्म्स पर ध्यान दे।” एक और ट्वीट में प्रीति ने लिखा कि आख़िर यह ख़त्म हुआ। थोड़ी देर हुई, लेकिन ठीक है, इंसाफ़ तो हुआ। निर्भया के माता-पिता को अब थोड़ा चैन मिलेगा।

लंबे समय से फिल्मी दुनिया में बनी हुई सुष्मिता सेन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि आख़िरकार न्याय हुआ।
इन सबके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि मेरे संवेदना निर्भया के माता-पिता और शुभचिंतकों के साथ हैं। इंतज़ार लम्बा रहा, पर आख़िरकार न्याय मिला।