श्रद्धा कपूर ने बर्थडे पर मांगा शक्ति कपूर से खास गिफ्ट, डैड ने की बेटी की तारीफ

HomeCinema

श्रद्धा कपूर ने बर्थडे पर मांगा शक्ति कपूर से खास गिफ्ट, डैड ने की बेटी की तारीफ

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने 34वें जन्मदिन पर अपने डैड शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) से खास गिफ्ट मांगा है. श्रद्धा चाहती हैं कि उनके डैड स्मोक

बॉलीवुड सितारों का कमबैक:शाहरुख खान, फरदीन खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2021 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं ये पॉपुलर स्टार्स
The Family Man 2 के फैंस का इंतज़ार खत्म! जानें कब रिलीज़ होगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज
दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने 34वें जन्मदिन पर अपने डैड शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) से खास गिफ्ट मांगा है. श्रद्धा चाहती हैं कि उनके डैड स्मोकिंग करना बंद कर दें. यही उनका सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट होगा.

नई दिल्लीः बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज 34 साल की हो गई हैं. वह अपनी परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में अपना बर्थडे मना रही हैं. यह बर्थडे उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके परिवार में उनके कजिन प्रियांक शर्मा की शादी का जश्न मनाया जा रहा है. प्रियांक श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पदमिनी कोल्हापुरी के बेटे हैं. (फोटो साभारः Instagram/shraddhakapoor)

श्रद्धा बॉलीवुड के टॉप विलेन शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी हैं. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति ने बताया कि वह शादी और बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए साथ आए हैं, तो मजा खूब आएगा. श्रद्धा कपूर को अपने पिता की फिल्में इतनी पसंद हैं कि वह उन्हें बार-बार देखती हैं. उन्हें अपने पिता की फिल्म अंदाज अपना अपना बहुत पसंद है. (फोटो साभारः Instagram/shraddhakapoor)