सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर प्रतिबंध की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस

HomeNews

सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर प्रतिबंध की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता

महेश भट्ट ने किया ऐसा ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज-“SSR का मजाक उड़ाते हो, शर्मनाक” ट्रोल once more Mahesh Bhatt trolled for tweeting dying males put up social media name it shameful join with sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल
जिम्मी शेरगिल को लुधियाना में किया गया गिरफ्तार, ‘Your Honor’ वेब सीरीज के दौरान उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने इस उनके बेटे पर बन रही बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है। उनकी इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निर्माताओं को नोटिस भेजा है और जवाबतलब किया है।

पिछले साल 14 जून को खबर सामने आई थी कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। मुंबई स्थित उनके फ्लैट से अभिनेता का शव बरामद किया गया था। इस मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसके बाद से लगातार जांच जारी है। इसमें तीन-तीन केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री भी हुई। परिजनों, फैंस और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश करती रहीं कि ये आत्महत्या थी या हत्या। क्योंकि आत्मविश्वास से भरे अभिनेता की खुदकुशी की खबर किसी के भी गले से नहीं उतर रही थी। समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें सीबीआई के बाद ईडी और एनसीबी की भी एंट्री हो गई। एनसीबी की जांच अभी भी जारी है। एजेंसी ने एनडीपीएस कोर्ट में 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उसके भाई समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी द्वारा बनाई गई चार्जशीट की तारीफ भी की।लेकिन इसकी अगली सुनवाई होना अभी बाकी है।

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद फैंस काफी आहत हुए थे और भावनाओं की लहर बिहार से निकलकर पूरे देश में छा गई। ऐसे में कुछ निर्माताओं और निर्दशक ने उनपर बायोपिक बना डालने की सोची। फिल्ममेकर विजय शेखर इस फिल्म को बनाने जा रहे थे। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका था।

बताया गया कि सुशांत की बायोपिक फिल्म प्रेरणादायक है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए हुए लोगों को इसमें कास्ट करने की बात कही गई थी। साथ ही नेपोटिज्म पर जोरदार निशाना साधने का दावा था। फिर खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से प्रेरित इस फिल्म को सरला सारागोई और राहुल शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी दिलीप गुलाटी संभालेंगे।