Ajay Devgn OTT Debut: ‘रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस’ वेब सीरीज़ से होगा अजय देवगन का डिजिटल डेब्यू,

HomeCinema

Ajay Devgn OTT Debut: ‘रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस’ वेब सीरीज़ से होगा अजय देवगन का डिजिटल डेब्यू,

पिछले कुछ दिनों से ख़बरें आ रही थीं कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अब इसकी पुष्टि हो गयी है। अजय, हॉटस्टार स्पेशल्स

रांझणा को हुए आठ साल: सोनम कपूर फिल्म से हुईं हिट, धनुष को बॉलीवुड में मिली जगह
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
International Women’s Day: कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां, जानें- किसकी है सबसे ज्यादा कमाई

पिछले कुछ दिनों से ख़बरें आ रही थीं कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अब इसकी पुष्टि हो गयी है। अजय, हॉटस्टार स्पेशल्स की क्राइम ड्रामा सीरीज़ से डिजिटल पारी शुरू कर रहे हैं, जिसका शीर्षक है ‘रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस’ (Rudra- The Edge Of Darkness)। ख़ास बात यह है कि अजय इस सीरीज़ में एक पुलिस अफ़सर के किरदार में नजर आएंगे, जो उनके अब तक के कॉप अवतारों से अलग होगा। सीरीज़ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी।

सीरीज़ पर जल्द काम शुरू होगा और मुंबई की आइकॉनिक लोकेशंस पर इसकी शूटिंग की जाएगी। इस सीरीज़ का निर्माण एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज़ मिलकर कर रहे हैं। अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर अजय ने कहा- मेरी हमेशा से कोशिश यही रही है कि काबिल लोगों के साथ बेहतरीन काम करूं। रूद्र- द ऐज ऑफ़ डार्कनेस बांधकर रखने वाले कहानी है और इस सफ़र की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। पर्दे पर पुलिस वाले का किरदार निभाना मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इस बार यह किरदार ज़्यादा गहरा, मुश्किल और डार्क है। मुझे इस किरदार की शख़्सियत ने सबसे अधिक प्रभावित किया। सम्भवत: यह मौजूदा दौर में सबसे ग्रे कैरेक्टर है।

बतौर निर्माता अजय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फ़िल्म त्रिभंग नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, जिसमें काजोल ने लीड रोल निभाया था। बता दें, सोमवार को अजय ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक टीज़र शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो (मंगलवार) को वो एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं।